July 28, 2026

Spider Man Brand New Day के साथ रिलीज होंगे Ramayana और Avengers Doomsday के ट्रेलर

वर्ल्ड सिनेमा

  • Authored by: राहुल शर्मा
  • Updated Jul 28, 2026, 06:03 PM IST

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो सिनेमाप्रेमियों को बड़ा सरप्राइज देगी। इस मूवी के साथ रामायण और एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर अटैक होंगे।

Image

Spider Man Brand New Day के साथ रिलीज होंगे Ramayana और Avengers Doomsday के ट्रेलर

साल 2026 के 7 महीने खत्म होने को आए हैं और अब तक बहुत ही ऐसी मूवीज रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों को चौंकाया हो। हालांकि आने वाले महीनों में वर्ल्ड सिनेमा की ओर से कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों को ना केवल चौंकाएंगी बल्कि सिनेमाघरों के बाहर लाइनें लगाने को भी मजबूर कर देंगी। जल्द ही दर्शक सिनेमाघरों में स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे रिलीज होगी, जिसके लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। अगर मूवी की कमाई की बात करें तो वो विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी कमाल की रहने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये 2026 के कई बड़े रिकॉर्ड पहले दिन ही ध्वस्त कर देगी। स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे को लेकर देखने को मिल रही दीवानगी का ही नतीजा है कि बड़ी-बड़ी मूवीज के निर्माता इसके साथ अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करना चाहते हैं लेकिन ये मौका केवल दो फिल्म निर्माताओं के हाथ लगा है।

Ramayana और Avengers Doomsday के ट्रेलर बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे दर्शक

जाने-माने फिल्म पत्रकार तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि जब दर्शक स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे (Spider Man Brand New Day) देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे तो उन्हें बीच में रामायण और एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर भी देखने को मिलेंगे। रामायण और एवेंजर्स डीम्सडे के मेकर्स ने अपनी फिल्मों के ट्रेलर स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे के साथ रिलीज करने का फैसला लिया है। ये दोनों ही मेगा बजट मूवीज हैं, जिनको स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे से जबरदस्त रीच मिलने की उम्मीद है।

Ramayana है भारत की मेगा बजट फिल्म

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल स्टारर रामायण पार्ट 1 भारत की बहुतप्रतीक्षित मेगा बजट फिल्मों में से एक है, जिसको ग्लोबली प्रमोट किया जा रहा है। नमित मल्होत्रा चाहते हैं कि उनकी फिल्म केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाल की कमाई करे, जिस कारण वो इसे दुनियाभर में प्रमोट कर रहे हैं। स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे के साथ रामायण ट्रेलर अटैच करने का फायदा मेकर्स को जरूर मिलेगा।

Rahul Sharma

राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • World-Cinema

End of Article