टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे का प्रीमियर हैदराबाद में हुआ जिसमें अल्लू अर्जुन समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। ...और पढ़ें
-1785493886575_m.webp)
हैदराबाद में हुआ स्पाइडर मैन का ग्रैंड प्रीमियर
HighLights
हैदराबाद में हुआ स्पाइडर मैन का ग्रैंड प्रीमियर
अल्लू अर्जुन ने बताया अपना विजन
31 जुलाई को रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई ब्यूरो। हैदराबाद ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब बात सिनेमा और सुपरहीरोज के लिए दीवानगी की आती है, तो उसका कोई मुकाबला नहीं! अल्लू सिनेमाज और सोनी पिक्चर्स इंडिया की एक ऐतिहासिक साझेदारी के तहत मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (Spider-Man:Brand New Day) का भारत में पहला प्रीमियर शो हैदराबाद में बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया।
सालों से स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी को हैदराबाद की जनता का जो बेपनाह प्यार मिलता रहा है, उसे देखते हुए इस ऐतिहासिक पहले शो के लिए इस शहर से बेहतर कोई और जगह हो ही नहीं सकती थी।
सितारों से सजी एक यादगार शाम
इस ग्रैंड प्रीमियर में साउथ और हिंदी सिनेमा की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस खास मौके पर पहुंचे। उनके साथ दिग्गज निर्माता अल्लू अरविंद, अल्लू सिरीश, ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा, निर्देशक चंदू मोंडेटी और अल्लू अयान भी इस प्रीमियर के गवाह बने।
-1785494180629.jpg)
यह भी पढ़ें- Spider-Man: Brand New Day: रिलीज से पहले भारत में एंट्री मारेगा 'स्पाइडर-मैन', मेकर्स ने खेला बड़ा दांव?
तेलुगु सिनेमा के कई प्रतिष्ठित निर्देशकों और निर्माताओं की मौजूदगी ने इस शाम की चमक को दोगुना कर दिया। इनमें बोयापति श्रीनु, हरीश शंकर, प्रशांत वर्मा, हनु राघवपुडी, मारुति, के साथ ही पवन सादिनेनी, बनी वासु, चंद्रशेखर येलेटी, रवि शंकर यलमंचिली, बापी, नंबूरी रवि और साई राजेश नीलम शामिल रहे।
हैदराबाद बने फिल्म राजधानी
सिनेमा प्रेमी दर्शकों को नया और ग्रैंड एक्सपीरियंस देने पर बात करते हुए निर्माता अल्लू अरविंद कहते हैं, 'आज के दौर में दर्शक घर बैठे भी फिल्म देख सकते हैं, लेकिन जो बात उन्हें हर जगह नहीं मिल सकती, वह है थिएटर का विशाल और जादुई अनुभव।
-1785494193270.jpg)
उन्होंने आगे कहा, 'जब फैंस ने स्पाइडर-मैन को 3डी में देखने की चाहत जताई, तो वे असल में एक वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस मांग रहे थे। अल्लू सिनेमाज की शुरुआत इसी विजन के साथ हुई है। हमारा लक्ष्य हैदराबाद को भारत की फिल्म राजधानी बनाना है, और यह स्पाइडर-मैन प्रीमियर तो बस एक शुरुआत है'।
सिनेमाई क्रांति की नई शुरुआत
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के प्रीमियर को मिली अभूतपूर्व सफलता ने सोनी पिक्चर्स इंडिया और अल्लू सिनेमाज के रिश्ते को और भी मजबूती दी है। इस सफल आयोजन ने यह भी साफ कर दिया है कि हैदराबाद अब देश में इंटरनेशनल लेवल के सिनेमैटिक आयोजनों और ग्रैंड प्रीमियर्स का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।
जीवंत बना हर स्विंग
वरिष्ठ फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहते हैं, ' मैं स्पाइडर-मैन का बहुत बड़ा फैन हूं और हैदराबाद के अल्लू सिनेमाज में स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे को 3D में देखना एक ऐसा एक्सपीरियंस है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'।
उन्होंने आगे कहा, 'भारत की सबसे बड़ी डॉल्बी स्क्रीन, क्रिस्टल-क्लियर विजुअल्स और गूंजती हुई साउंड क्वालिटी ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्पाइडर-मैन के हर स्विंग को जीवंत बना दिया। अल्लू सिनेमाज ने देश में थिएटर एक्सपीरियंस का एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है'।
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे 31 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई है इसमें टॉम हॉलैंड, पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं।
यह भी पढ़ें- इंडियन बॉक्स ऑफिस पर Spider-Man ने रचा इतिहास, पहले ही दिन कमाई से 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड किया ध्वस्त