August 30, 2026

पंजाब: दुबई जाने वाली SpiceJet की फ्लाइट 17 घंटे लेट, अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने काटा बवाल

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में 17 घंटे की भारी देरी हुई. सुबह 8:40 बजे की फ्लाइट के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा.

पंजाब: दुबई जाने वाली SpiceJet की फ्लाइट 17 घंटे लेट, अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने काटा बवाल

अमृतसर एयरपोर्ट

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान |  Updated on: Aug 30, 2026 10:22 AM IST

Google News Badge

Share

3 मुख्य बातें

  • SpiceJet की दुबई फ्लाइट 17 घंटे लेट
  • अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा
  • सुबह 8:40 बजे था फ्लाइट का निर्धारित समय

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार (29 अगस्त) को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइस जेट (SpiceJet) की फ्लाइट में देरी की जानकारी सामने आई. फ्लाइट के निर्धारित समय पर रवाना न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते यात्रियों ने जमकर हंगामा किया.

जानकारी के मुताबिक अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली SpiceJet की फ्लाइट के सुबह करीब 8:40 बजे रवाना होने का निर्धारित समय था.हालांकि, फ्लाइट के समय पर रवाना नहीं होने के बाद यात्रियों को काफी देर तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

यात्रियों का फूटा गुस्सा

बताया जा रहा है कि फ्लाइट के 17 घंटे की देरी की जानकारी मिलने पर यात्रियों का गुस्सा भड़क गया.पहले फ्लाइट का समय सुबह 8:40 बजे से बढ़ाकर 11 बजे किया गया. इसके बाद उन्हें फ्लाइट के 17 घंटे देरी से चलने की जानकारी दी गई. सभी यात्री दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे.

फ्लाइट के इंतजार में बैठे यात्री

इसी बीच यात्रियों की ओर से बनाए गए कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में यात्रियों को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में बैठे हुए देखा जा सकता है. फ्लाइट में देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली. उनका कहना था कि एयरलाइन की तरफ से न तो सही जानकारी दी गई और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने उनकी समस्या सुनी.

हो सकता है समय में बदलाव

सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि फ्लाइट के नए प्रस्थान समय में बदलाव करते हुए इसे अगले दिन तड़के करीब 2:15 बजे किए जाने की संभावना है. हालांकि, इस नए समय की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल यात्रियों को फ्लाइट के रवाना होने के नए समय की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. वहीं, फ्लाइट में देरी के वास्तविक कारणों को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. एयरपोर्ट अथॉरिटी या एयरलाइन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही देरी के कारण और फ्लाइट के नए प्रस्थान समय की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

रिपोर्ट/ ललित शर्मा

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान पिछले 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से फिल्म जर्नलिज्म की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आकर BAG में एंटरटेनमेंट बीट पर इंटर्नशिप की. बाद में CNEB न्यूज चैनल में एंटरटेनमेंट बीट में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया, साथ ही प्रोग्रामिंग को भी देखा.<p></p>CNEB के बाद VOICE OF INDIA में  एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया. यहां से फिर जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ जुड़ीं और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके बाद 4 REAL NEWS चैनल में करीब चार साल न्यूज के साथ ही प्रोग्रामिंग और धार्मिक शोज पर काम किया.<p></p>यहां से राज्यसभा टीवी का रुख किया और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके साथ ही एंकरिंग करना भी शुरू की. इसके बाद सूर्या समाचार में प्रोग्रामिंग में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर प्रोड्यूसर काम किया.<p></p>जी बिहार झारखंड में भी काम करने का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ी हुई हैं.

Read More

google button

Follow Us