October 3, 2026

SP Additional Collector Transfer Order: प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ​तबादला, बदले गए इन जिलों के एसपी और अतिरिक्त कलेक्टर, देखिए पूरी सूची | IBC24

जयपुर: SP Additional Collector Transfer Order राजस्थान सरकार ने शनिवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 15 अधिकारियों के तबादले किए जबकि 10 अन्य अधिकारियों को पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत राज चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले यह आदेश जारी किया गया।

प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का तबादला

SP Additional Collector Transfer Order आदेश के अनुसार, बीकानेर में अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र पाल सिंह को जैसलमेर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार पूनिया का तबादला बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर किया गया है। आदेश के तहत कुल 15 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं, पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखे गए 10 आरएएस अधिकारियों में झुंझुनू के अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य और जैसलमेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम शामिल हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पद नवीन पद टिप्पणी
1 श्री नरेन्द्र पाल सिंह अतिरिक्त आयुक्त, एच.आर.डी.ए., पौड़ी, कोटद्वार अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, देहरादून श्री एच.एच. राम के स्थान पर
2 श्री अनिल कुमार पुनिया सचिव, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर रजिस्ट्रार, गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा रिक्त पद पर
3 श्री सुरेश चौधरी भू-प्रबन्ध अधिकारी, टोंक उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर रिक्त पद पर
4 श्री अति वर्मा उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, हनुमानगढ़ रजिस्ट्रार, जवाहरलाल नेहरू व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर रिक्त पद पर
5 श्री सुजेन्द्र प्रसाद उपखण्ड अधिकारी, बंसीड़ी (धौलपुर) उपखण्ड अधिकारी, नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़) श्री दिनेश शर्मा के स्थान पर
6 श्री सुनील शर्मा-I उपखण्ड अधिकारी, अरनोड, प्रतापगढ़ शासन उप सचिव, सहकारिता विभाग, जयपुर रिक्त पद पर
7 श्री दिनेश शर्मा उपखण्ड अधिकारी, नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़) उपखण्ड अधिकारी एवं उप परियोजना निदेशक, विशेष परियोजना, शाहाबाद (बारां) श्री सुनील कुमार शर्मा के स्थान पर
8 श्री रवि कुमार उपखण्ड अधिकारी, हनुमानगढ़ सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, कोटा रिक्त पद पर
9 श्री शिव राज मीणा उपखण्ड अधिकारी, हिण्डोली (बूंदी) उपखण्ड अधिकारी, सबाईमाधोपुर श्री मांगी लाल के स्थान पर
10 श्री कपिल कुमार उपखण्ड कलेक्टर, सीकर उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजसमन्द रिक्त पद पर
11 श्री राजेश मीणा उपखण्ड अधिकारी, आमेट (राजसमन्द) उपखण्ड अधिकारी, मण्डावर (दौसा) सुश्री प्रियंका बड़गुजर के स्थान पर
12 श्री ऋतु राज शर्मा उपखण्ड अधिकारी, खैर (भरतपुर) उपखण्ड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी, सहड़िया विकास परियोजना, किशनगढ़ (बारां) श्री हेमन्त कुमार धनोरिया के स्थान पर
13 श्री वनवारी लाल बैरवा सहायक कलेक्टर, भादरा (हनुमानगढ़) उपखण्ड अधिकारी, फुलियाकलां (भीलवाड़ा) श्री अरुण कुमार जैन के स्थान पर
14 सुश्री धारा सहायक कलेक्टर, लक्ष्मणगढ़ (अलवर) प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर रिक्त पद पर
15 श्री श्याम सुन्दर बैनीवाल उपखण्ड अधिकारी, बन्दरे (ब्यावर) उपखण्ड अधिकारी, हनुमानगढ़ श्री रवि कुमार के स्थान पर
16 श्री अजय सिंह (2009) अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (I), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर —
17 डॉ. रमेश सिंह (2009) उप महानिरीक्षक पुलिस, एंटी करप्शन ब्यूरो-प्रथम, जयपुर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर —
18 श्री विकास शर्मा (2010) उप महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय, जयपुर उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी., जयपुर —
19 डॉ. राजीव पचार (2010) अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर उप महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय, जयपुर —
20 श्री मनोज अग्रवाल (2010) पुलिस अधीक्षक, नियम, पुलिस मुख्यालय, जयपुर पुलिस अधीक्षक, एस.सी.आर.बी., जयपुर —
21 श्री संजीव नैन (2013) पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर पुलिस अधीक्षक, सीकर —
22 श्री योगेश गोयल (2013) पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर —
23 श्री सतनाम सिंह (2015) पुलिस अधीक्षक, फलौदी पुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी., जयपुर —
24 श्री पीयूष दीक्षित (2016) पुलिस अधीक्षक, दौसा पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर —
25 श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (2016) पुलिस अधीक्षक, सिरोही कमाण्डेंट, 7वीं बटालियन, आर.ए.सी., भरतपुर —
26 श्री कुन्दन कंवरिया (2018) पुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी., जयपुर पुलिस अधीक्षक, दौसा —
27 श्री प्रवीण नायक नूनावत (2019) पुलिस अधीक्षक, सीकर पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर —
28 श्री अजय सिंह राठौड़ (2022) कमाण्डेंट, 7वीं बटालियन, आर.ए.सी., भरतपुर पुलिस अधीक्षक, सिरोही —
29 श्री आदित्य काकड़े (2022) कमाण्डेंट, 9वीं बटालियन, आर.ए.सी., टोंक पुलिस अधीक्षक, फलौदी —

ये भी पढ़ें

  • Today Live Breaking News and Updates 3 October 2026: एशियन गेम्स में भारत को 21वां गोल्ड, मेन्स हॉकी में मलेशिया को हराकर जीता स्वर्ण पदक 
  • Priyanka Kakkar Attacks on Kejriwal: आम आदमी पार्टी छोड़ते ही निशाने पर सीधे केजरीवाल, कहा- "बंगला-गाड़ी नहीं लेने का था वादा, अब प्राइवेट प्लेन में घूम रहे"... सुनें प्रियंका कक्कड़ को
  • Garud Puran: मृत्यु के बाद आत्मा क्यों करती है अपने मृत शव में वापस लौटने की कोशिश? गरुड़ पुराण का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप!