July 24, 2026

Sonu Nigam: NEET आंदोलन के बीच सोनू निगम ने लिया बड़ा फैसला, टाला दिल्ली कॉन्सर्ट - Haribhoomi

Sonu Nigam: देशभर में चल रहे NEET विरोध प्रदर्शन के बीच सोनू निगम ने अपना दिल्ली कॉन्सर्ट टालने का फैसला किया है। इससे पहले इन प्रदर्शनों पर सिंगर की प्रतिक्रिया ने काफी चर्चा बटोरी थी।

Sonu Nigam Delhi Concert Postponed amid NEET protest

सोनू निगम का दिल्ली कॉन्सर्ट पोस्टपोन

  • Published: 24 Jul 2026, 06:42 PM IST
  • Last Updated: 24 Jul 2026, 06:42 PM IST

Sonu Nigam: देशभर में कथित NEET पेपर लीक को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों को बॉलीवुड से भी बड़ा सपोर्ट मिल रहा है। दिल्ली के तंजर-मंतर में चल रहे कड़े छात्र आंदोलन को देखते हुए मशहूर सिंगर सोनू निगम ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू निगम ने अपना आगामी दिल्ली कॉन्सर्ट पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए निगम ने पुष्टि की कि कॉन्सर्ट टाल दिया गया है। उन्होंने कहा, "मौजूदा माहौल को ध्यान में रखते हुए इसे टाल दिया गया है।"

पोस्टपोन किया कॉन्सर्ट
सोनू निगम का 'BOSSitivity – Sonu Nigam Remembers Rafi' ट्रिब्यूट कॉन्सर्ट पहले 25 जुलाई को दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में आयोजित होने वाला था। हालांकि, अब आयोजकों ने कार्यक्रम की नई तारीख 15 अगस्त तय की है। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भी पुराने शो की जानकारी हटाकर नई तारीख दिखाई जाने लगी है।

हालांकि, गायक ने इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया, लेकिन उनके इस फैसले को छात्रों के आंदोलन के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

NEET प्रदर्शन पर सवालों से बचते नजर आए थे सोनू निगम
कॉन्सर्ट स्थगित होने से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पैपराजी ने उनसे NEET विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछे थे। सोनू ने उस समय इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह उस कार्यक्रम में इस विषय पर बात करने नहीं आए हैं। इसके बाद उन्होंने बातचीत खत्म कर दी।

BREAKING : This is shameful 🚨

Journalist –– What will you say about students protest?

Sonu Nigam –– "I am not here to answer such questions" 🤢

Woman –– I have one question

Sonu Nigam –– "No more questions" 🤢

Propaganda : 100%, Courage : 00% pic.twitter.com/qiCB8L27QF

— Amock_ (@Amockx2022) July 23, 2026

सोहा अली खान ने भी टाला शो का एपिसोड
सिर्फ सोनू निगम ही नहीं, अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी अपने शो 'All About Her' का नया एपिसोड फिलहाल रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है।

सोहा ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए नोट में कहा कि जब छात्र अपने अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर हैं, तब उनका मानना है कि इस समय छात्रों की आवाज सबसे ज्यादा सुनी जानी चाहिए। इसी वजह से उन्होंने अपने शो का नया एपिसोड टालने का निर्णय लिया।

NEET परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।