July 13, 2026

Sonakshi Sinha: पैपराजी से परेशान हुईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- 'जब तक आप नहीं जाओगे, मैं कार में नहीं बैठूंगी'; वीडियो वायरल - Haribhoomi

Sonakshi Sinha: पैपराजी से परेशान हुईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- 'जब तक आप नहीं जाओगे, मैं कार में नहीं बैठूंगी'; VIDEO

सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से अपनी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करती नजर आईं।

Sonakshi Sinha

पैपराजी से परेशान हुईं सोनाक्षी सिन्हा

  • Published: 13 Jul 2026, 12:10 PM IST
  • Last Updated: 13 Jul 2026, 12:13 PM IST

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से अपनी तस्वीरें क्लिक करना रोकने की अपील करती नजर आ रही हैं।

कार में बैठने से पहले पैपराजी से की अपील
दरअसल, सोनाक्षी रविवार को मुंबई में अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह अपनी कार के पास पहुंची, तो पैपराजी उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी कुछ देर तक इंतजार करती हैं और फिर फोटोग्राफर्स से कैमरा हटाने के लिए कहती हैं। उन्होंने कहा, "बस गाइज, अब गाड़ी के अंदर नहीं आना है। हो गया। थैंक यू, बाय, गुड नाइट।"

पैपराजी के नहीं हटने पर बोलीं- नहीं बैठूंगी

जब पैपराजी वहां से नहीं हटे, तो सोनाक्षी ने अपनी बात साफ शब्दों में रखी। उन्होंने कहा, "जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी।" इसके बाद फोटोग्राफर्स ने रिकॉर्डिंग बंद की और पीछे हट गए। फिर सोनाक्षी अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हुईं।

पहले भी जता चुकी हैं नाराजगी

सोनाक्षी इससे पहले भी पैपराजी के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। दरअसल, डिनर के बाद जब उनके माता-पिता कार में बैठने जा रहे थे, तब पैपराजी की भीड़ की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था। उस समय सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल और परिवार के साथ मौजूद थी।

'दबंग' से शुरू किया था बॉलीवुड सफर
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'राउडी राठौड़', 'लुटेरा' और 'अकीरा' जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। हाल ही में वह प्राइम वीडियो की फिल्म 'सिस्टम' में नजर आई थी। इसके अलावा सोनाक्षी जल्द ही 'दहाड़' सीजन 2 में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़े- 'हो गया... बस!' पैपराजी की हरकत से परेशान हुईं सोनाक्षी सिन्हा, वायरल हुआ वीडियो