Jul 28, 2026 07:34 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Sawan Somvar Vrat Diet Plan: सावन के सोमवार में व्रत रहती हैं और भगवान भोलेनाथ की भक्ति में मन लगाना चाहती हैं, लेकिन शाम होते-होते थक जाती हैं तो इस डाइट प्लान को फॉलो करें। दिनभर एक्टिव रहेंगी और भोले बाबा की भक्ति में मन लगेगा।

सावन सोमवार व्रत के लिए ये डाइट प्लान एक्टिव रहने और वेट लॉस में करेगा मदद
सावन के महीने में सोमवार व्रत तो काफी सारे लोग करते हैं। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए कुछ तो दिनभर खाते ही नहीं और कुछ इतना खा लेते हैं कि सप्ताह का एक दिन का व्रत उनके वजन को ही बढ़ा देता है। लेकिन सुस्ती दोनों ही लोगों को लगती है। इसका कारण है गलत खानपान। अगर आप ज्यादा खा रहे तो ब्लड शुगर बढ़ने के चांस होते हैं वहीं कम खाने वाले का ब्लड शुगर लो हो जाता है। फिर साथ में रोजमर्रा के काम भी करने होते हैं। ऐसे में व्रत भी रहें और एक्टिव भी पूरा दिन बने रहे। इस काम में मदद करेगी एक सही डाइट प्लान। जिसकी मदद से ना केवल आपका व्रत पूरा होगा बल्कि बिना ओवरईटिंग किए आप पूरा दिन एनर्जी से भी भरपूर रहेंगी। जानें सोमवार व्रत के लिए कौन सा डाइट प्लान फॉलो करें।
मॉर्निंग स्नैक्स में क्या खाएं
व्रत के दिन आमतौर पर लेडीज अपने खानपान के मामले में सबसे ज्यादा लापरवाही करती हैं। सुबह वो पूरे फैमिली का ब्रेकफास्ट बनाने के बाद सबसे आखिर में खुद के लिए केवल चाय बनाकर पीती हैं। ये आदत उनके बॉडी में ब्लड शुगर को क्रैश करने का काम करती हैं। सुबह की तेज भूख के बाद चाय ना केवल पेट में गैस बनाती हैं बल्कि उनकी थकान को हावी कर देती है। क्योंकि ब्रेकफास्ट का हेल्दी होना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए मॉर्निंग स्नैक्स में इन चीजों को खाएं।
सबसे पहले गुनगुने दूध के साथ दिन शुरू करें। एक गिलास या एक कप दूध लें और साथ में भिगोए हुए अखरोट एक से दो और साथ में 5-6 बादाम खाएं।
साथ में एक केला, पपीता या सेब खाएं।
मिड मॉर्निंग स्नैक्स
7-8 बजे मॉर्निंग स्नैक्स के बाद 11-12 बजे के बीच किसी एक तरह का सीजनल फ्रूट खाएं और साथ में कोकोनट वाटर को ऐड करें। ये दोनों ही चीजें आपको फाइबर देंगी और भूख को कंट्रोल रखेंगी।
सोमवार व्रत के लंच में क्या खाएं
सोमवार के व्रत में लंच में कुछ लाइट खाएं जो ना केवल हेल्दी हो, पेट को भरे और आपके वजन को ना बढ़ने दें। इसलिए लंच में
एक कटोरी दही, एक कटोरी समा के चावल, खीरा खाएं। ये लंच लाइटवेट और हेल्दी होगा।
ईवनिंग स्नैक्स में व्रत के लिए हेल्दी ऑप्शन
चूंकि आप वेट लॉस करना चाहती हैं तो शाम को व्रत में फ्राईड चीजों से दूरी बनाकर रखें। मुट्ठीभर मूंगफली के दानें, रोस्टेड मखाना, एक गिलास छाछ या फिर नींबू पानी पिएं। इन चीजों को खाकर आप फ्रेश फील करेंगी और आपमे सात्विक एनर्जी बनी रहेगी जो भगवान की साधना में मन लगाने में भी मदद करेगी।
सोमवार व्रत का डिनर क्या रखें
मंडे फास्ट के दिन रात को डिनर में फाइबर और प्रोटीन दोनों से भरपूर चीजों को खाएं। कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की एक या दो रोटी, कद्दू-लौकी की सब्जी और साथ में एक कटोरी दही ले सकते हैं।
इसके अलावा पनीर को भी डिनर में शामिल करें। ये प्रोटीन का पोर्शन भी पूरा करेगा।
तो इस तरह सोच-समझकर सोमवार के व्रत में खाने-पीने की चीजों को लेंगी तो ना केवल आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगी, भगवान की पूजा में मन लगेगा। साथ ही आपका वेट लॉस होने में भी मदद मिलेगी।
