Aug 16, 2026 04:21 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट 18 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका एक और टीजर जारी किया है। इसमें नई स्लाविया के एक्सटीरियर डिजाइन की कुछ खास जानकारियां सामने आई हैं।

स्कोडा स्लाविया
केवल
₹13,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
स्कोडा इंडिया अपनी पॉप्युलर मिड-साइज सेडान स्लालिया का फेसलिफ्ट वर्जन 18 अगस्त 2026 को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका एक और टीजर जारी किया है। इसमें नई स्लाविया के एक्सटीरियर डिजाइन की कुछ खास जानकारियां सामने आई हैं। अपडेटेड मॉडल में डिजाइन के साथ फीचर्स और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
नए डिजाइन के साथ आएगी स्लाविया
टीजर में नई स्लाविया के फ्रंट ग्रिल की झलक दिखाई गई है। फेलिफ्ट स्लाविया का फ्रंट ग्रिल क्रोम डिटेलिंग के साथ आएगा। फेसलिफ्ट मॉडल में हेडलैंप के डिजाइन और डिटेलिंग को भी अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा फ्रंट बंपर को नया डिजाइन और नए फॉग लैंप हाउसिंग मिलने की उम्मीद है। रियर में टेल-लैंप का बेसिक डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखाई देता है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि स्कोडा इसमें कुशाक की तरह कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप देती है या नहीं। साइड प्रोफाइल में सबसे बड़ा बदलाव नए स्पोर्टी 5-स्पोक अलॉय व्हील्स के रूप में देखने को मिलेगा। इनका साइज मौजूदा मॉडल की तरह 16-इंच ही रहने की उम्मीद है। सेडान की विंडो लाइन पर क्रोम फिनिश भी देखने को मिलेगी।
केबिन में मिलेंगे नए फीचर्स
नई स्लाविया का केबिन लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें नए कलर और बेहतर ट्रिम मटेरियल दिए जा सकते हैं। सबसे बड़ा अपडेट 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले हो सकता है, जिसे कंपनी कुशाक से ले सकती है। इसके अलावा सिंगल-पेन सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स इसमें पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। कुशाक में मिलने वाली रियर मसाजिंग सीट्स स्लाविया में आती हैं या नहीं, इसके बारे में लॉन्च के समय ही पता चलेगा।
पावरट्रेन और गियरबॉक्स
मेकैनिकली स्लाविया फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.0-लीटर और 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जाएगा। इसका 1.0-लीटर इंजन 115 hp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है, जबकि 1.5-लीटर इंजन 150 hp और 250 Nm का आउटपुट देता है। 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि, इसके ऑटोमैटिक वर्जन में बड़ा बदलाव होगा। मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह अब 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। वहीं, 1.5-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स पहले की तरह जारी रहेगा।
कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी
फेसलिफ्ट के बाद स्कोडा स्लाविया की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। फिलहाल स्लाविया की कीमत 9.99 लाख रुपये से 18.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी और फॉक्सवैगन वर्टस जैसी मिड-साइज सेडान से होगा।

