August 30, 2026

मुजफ्फरपुर- SKMCH डेंटल ओपीडी में डॉक्टर ने मांगे पैसे: जबड़ा ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने 8 से 10 हजार की डिमांड, सुपरिटेंडेंट बोले- स्पष्टीकरण मांगा है - Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में एक महिला चिकित्सक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डेंटल ओपीडी संख्या ग्यारह में बैठीं यह चिकित्सक मरीज के जबड़े के ऑपरेशन के लिए 8-10 हजार रुपये की मांग करती दिख रही हैं।

ये घटना गुरुवार की ओपीडी की बताई जा रही है। सीतामढ़ी जिले के कमलदह से रामबली सिंह के पुत्र सुजीत कुमार इलाज के लिए डेंटल ओपीडी पहुंचे थे। वहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें दांत रोग संबंधी परामर्श दिया और बताया कि सुजीत के जबड़े में खराबी है, जिसके लिए ऑपरेशन कर तार लगाना होगा।

मरीज ने ही पैसे मांगने का बनाया वीडियो

चिकित्सक ने पहले सुजीत को बताया कि यह सुविधा एसकेएमसीएच में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि 8-10 हजार रुपये खर्च करने पर यह सुविधा अस्पताल में ही मिल जाएगी।

सुजीत कुमार ने इस पूरे मामले का एक हिडेन वीडियो बनाया और अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद को सौंपा है।

मरीज को पहले बताया गया था कि अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा नहीं है, लेकिन पैसे खर्च करेंगे तो काम हो जाएगा।

मरीज को पहले बताया गया था कि अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा नहीं है, लेकिन पैसे खर्च करेंगे तो काम हो जाएगा।

एसकेएमसीएच के सुपरिटेंडेंट बोले- एचओडी से स्पष्टीकरण मांगा है

एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि मरीज या उनके परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। हालांकि, वीडियो मिलने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने डेंटल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पांशु से स्पष्टीकरण मांगा है और कहा है कि विभाग में लापरवाही का मतलब विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी है।

अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले में जो दोषी होंगे, उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध होगी। जो सुविधाएं एसकेएमसीएच में उपलब्ध नहीं है, उस सुविधा के लिए अस्पताल में बैठकर कोई एसकेएमसीएच में सुविधा उपलब्ध करवाने के नाम पर वसूली नहीं कर सकता।

पैसे मांगने वाली डॉक्टर के पास रखा एसकेएमसीएच का रजिस्टर।

पैसे मांगने वाली डॉक्टर के पास रखा एसकेएमसीएच का रजिस्टर।

मरीज के परिजन बोले- अस्पताल प्रशासन की लापरवाही भी है

पूरे मामले को लेकर मरीज के स्वजन ने बताया कि अस्पताल प्रशासन लापरवाही पर अगर कार्रवाई कभी की होती तो ऐसे खुलेआम चिकित्सक मरीज के इलाज के एवज में रूपये नहीं मांगते। अस्पताल प्रशासन अपने कर्मचारियों को अक्सर बचाने के खेल में महज स्पष्टीकरण मांग कर कार्रवाई का कोरम पूरा करते हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • पटना पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 62 राउंड फायरिंग: अपराधी के पैर में लगी गोली, 2 फरार; SI घायल, थाना प्रभारी के सिर में चोट

    अपराधी के पैर में लगी गोली, 2 फरार; SI घायल, थाना प्रभारी के सिर में चोट|बिहटा,Bihta - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भरत तिवारी एनकाउंटर में हटाए गए SDO को नई जिम्मेदारी: 3 IAS और 27 DSP का ट्रांसफर ; गृह विभाग ने 1 अफसर का दो जगह किया था ट्रांसफर

    3 IAS और 27 DSP का ट्रांसफर ; गृह विभाग ने 1 अफसर का दो जगह किया था ट्रांसफर|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'लिफ्ट लेने के बहाने लूट, मना करने पर मारपीट': पुलिस को देख छिप जाते हैं; मुजफ्फरपुर में सड़कों पर लूट करने वाली 'हसीना गैंग' की कहानी

    पुलिस को देख छिप जाते हैं; मुजफ्फरपुर में सड़कों पर लूट करने वाली 'हसीना गैंग' की कहानी|मुजफ्फरपुर,Muzaffarpur - Dainik Bhaskar1:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    राखी की गांठ से बंधेंगे तेजस्वी-तेजू भैया!: आरक्षण की लड़ाई में इस्तीफे की एंट्री, भीम आर्मी के मार्च का हुआ 'मोये-मोये'!

    2:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर