
Siri की आवाज पसंद नहीं आ रही? क्या ऐसे बदल पाएंगे Voice
अगर आप काफी समय से iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं और Siri की वही पुरानी आवाज सुनकर अब बोर हो चुके हैं, तो आप इसे आसानी से बदल सकते हैं. Apple iPhone में Siri की आवाज बदलने का ऑप्शन देता है. इतना ही नहीं, आप अपनी पसंद के हिसाब से Siri की भाषा भी बदल सकते हैं. इसके लिए किसी अलग या थर्ड- पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं आप कैसे iPhone में Siri की Voice और Language को बदल सकते हैं.
Siri की आवाज बदलना है आसान
Siri की आवाज बदलने के लिए सबसे पहले अपने iPhone में Settings ऐप खोलें. इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Siri या Apple Intelligence & Siri वाले ऑप्शन पर टैप करें. यहां ध्यान रखें कि आपके iPhone में iOS के वर्जन के हिसाब से इस ऑप्शन का नाम थोड़ा अलग हो सकता है. अब आपको Siri से जुड़ी कई सेटिंग्स दिखाई देंगी. इनमें Voice या Siri Voice नाम का ऑप्शन ढूंढें और उस पर टैप करें.
अपनी पसंद की Voice चुनें
Siri Voice के अंदर जाने के बाद आपको कई अलग-अलग आवाजों के ऑप्शन मिल सकते हैं. आप इनमें से किसी भी Voice को चुन सकते हैं. कुछ Voice में अलग-अलग Variety या Accent का ऑप्शन भी दिया जाता है. आपको जो आवाज पसंद आए, उस पर टैप करके उसे सिलेक्ट कर लें. कुछ मामलों में iPhone को उस नई आवाज को डाउनलोड करना पड़ सकता है. इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी.डाउनलोड पूरा होने के बाद Siri आपके सवालों का जवाब नई चुनी हुई आवाज में देने लगेगी. यानी हर बार Siri से बात करने पर आपको वही नई Voice सुनाई देगी.
Siri की भाषा भी बदल सकते हैं
अगर आप Siri को किसी दूसरी भाषा में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह काम भी इसी सेटिंग में किया जा सकता है. इसके लिए Settings > Siri/Apple Intelligence & Siri > Language पर जाएं. यहां आपको उपलब्ध भाषाओं की लिस्ट दिखाई देगी. अपनी पसंद की Language चुनें और सेटिंग बदल दें. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर भाषा और Voice हर देश में उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है.
Voice बदलने से बाकी आवाजों पर असर पड़ेगा?
अगर आप सोच रहे हैं कि Siri की आवाज बदलने से आपके iPhone की बाकी आवाजें भी बदल जाएंगी, तो ऐसा नहीं है. Siri की Voice बदलने का असर सिर्फ Siri के बोलने पर होता है. आपके फोन की रिंगटोन, नोटिफ़िकेशन साउंड, म्यूज़िक और बाकी ऑडियो पहले की तरह ही रहेंगे. यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए काम का है जो रोज Siri का इस्तेमाल करते हैं और अपने iPhone में थोड़ा बदलाव चाहते हैं.
Siri Voice का ऑप्शन नहीं मिल रहा?
अगर आपके iPhone में Siri Voice का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है, तो सबसे पहले फोन का iOS अपडेट चेक करें. कई बार पुराने iOS वर्जन की वजह से कुछ नए फीचर दिखाई नहीं देते.
यह भी पढ़ें- भारत में इतना महंगा क्यों है नया फोल्डेबल iPhone Duo, कितना लग जाता है टैक्स?
स्मार्टवॉच के पीछे लगी हरी लाइट सिर्फ दिखावे के लिए नहीं जलती, जानिए इसके पीछे का असली कारण

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More