चंडीगढ़ में मतदाता सूची के स्पेशल इटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का प्रोसेस चल रहा है। 14 जुलाई तक एन्यूमरेशन फार्म का प्रोसेस पूरा करना है। रविवार शाम तक वोटर लिस्ट में शामिल लोगों के 99.79% तक फॉर्म कलेक्शन का प्रोसेस पूरा कर लिया गया है। 68850 वोटर्स ऐसे
.
वोटर्स जिनके पास एन्यूमरेशन फॉर्म आया है, लेकिन भरकर बूथ लेवल अफसर को सबमिट नहीं किए हैं, वे 14 जुलाई तक इसे सबमिट कर सकते हैं। फॉर्म के ऊपर-नीचे संबंधित बूथ लेवल अफसर का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। कॉल कर बीएलओ को जानकारी दें। चाहे आपकी मैपिंग हुई है या नहीं, लेकिन ये फार्म सबमिट कर देंगे तो आपका नाम 21 जुलाई को जारी होने वाले ड्राफ्ट इलेक्टोरल में आ जाएगा। वोट नहीं कटेगा।
चंडीगढ़ में कुल 516427 वोटर्स हैं, जिनमें से रविवार शाम तक 515334 वोटर्स का एन्यूमरेशन फॉर्म संबंधी प्रोसेस पूरा हो गया है। फॉर्म के लिए चंडीगढ़ को कुल 10 जोन में बांटा गया था। रविवार शाम तक इनमें से 4 एरिया में 100% प्रोसेस पूरा कर लिया गया है। 6 एरिया में प्रोसेस 99% से ऊपर है, जो सोमवार तक पूरा हो जाएगा। इलेक्शन डिपार्टमेंट ने राजनीतिक दलों की तरफ से नियुक्त किए गए बीएलए को भी उन वोटर्स की लिस्ट दे दी है, जिनके फॉर्म वापस नहीं आए हैं।
3512 वोटर्स ऐसे जिनका निधन हो चुका है।
44430 वोटर्स ऐसे जो यहां से शिफ्ट हो चुके।
2497 वोटर्स जो पहले से दूसरे किसी राज्य में एनरोल्ड हैं।
14201 वोटर्स अब्सेंट पाए गए या एन्यूमरेशन फॉर्म वापस नहीं किया।
4210 वोटर्स ऐसे जिन्होंने प्रोसेस में सहयोग नहीं किया और फॉर्म सबमिट नहीं किया।
68850 वोटर्स जिनके एन्यूमरेशन फॉर्म इलेक्शन डिपार्टमेंट को वापस सबमिट नहीं हुए।
69305 वोटर्स ऐसे जिनके फॉर्म तो सबमिट हुए लेकिन इनकी मैपिंग नहीं हुई। (बाद में नोटिस जाएंगे, डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे)
166122 वोटर्स जिनकी खुद की पिछली एसआईआर के दौरान वोट थी और उससे मैपिंग हुई।
210856 वोटर्स जिनकी मैपिंग संतान के तौर पर माता पिता के पिछली एसआईआर के रिकॉर्ड के साथ मैपिंग हुई।
हेल्पलाइन पर कर सकते हैं संपर्क...
कोई जानकारी चाहिए या फॉर्म को लेकर समस्या है तो 1950 पर कॉल करें। बूथ लेवल अफसर के साथ कॉल अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए ECINET Mobile App या Voter Helpline App का इस्तेमाल कर सकते हैं। Citizen Service Portal पर ऑनलाइन सर्विस ले सकते हैं।
अगर मैपिंग नहीं भी है तो भी फॉर्म सबमिट करें...
अगर खुद की वोट या फिर माता-पिता की पिछली एसआईआर 2002-2003 के साथ मैपिंग नहीं हो पा रही है या रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है तो अपने बारे में जो जानकारी फॉर्म में मांगी गई है, वे भरकर और साइन कर संबंधित बीएलओ को सबमिट कर दें। फॉर्म सबमिट हो जाएगा तो 21 जुलाई को जारी होने वाले ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में आपका नाम आ जाएगा। बाद में नोटिस आएगा और चुनाव आयोग की तरफ से तय 12 डॉक्यूमेंट्स में से उम्र के हिसाब से डॉक्यूमेंट्स दिखाने का मौका रहेगा।
एईआरओ-1: सेक्टर-24, 25, धनास और सारंगपुर।
एईआरओ-2: सेक्टर-1 से 6 तक, सेक्टर-8 से 17 तक, 22, 23, खुड्डा अलीशेर, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू और कैंबवाला।
एईआरओ-4: सेक्टर-29, 30, 47, 48, फैदां निजामपुर, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1, बहलाना, दड़वा और रायपुर खुर्द।
एईआरओ-5: सेक्टर-31, हल्लोमाजरा, राम दरबार कॉलोनी फेस-1, और फेस-2, मौली जागरां और रायपुर कलां।
रविवार शाम तक चंडीगढ़ में एसआईआर की फैक्टशीट
जिनके फॉर्म वापस नहीं आए तो... तय समय में फॉर्म नहीं आने की स्थिति में संबंधित वोटर का नाम भी अब्सेंट की कैटेगरी में शामिल कर दिया जाएगा। इसका मतलब ये होगा कि उसका वोट 14 जुलाई के बाद कट जाएगा।