September 23, 2026

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी और डॉ. एसएस संधू कौन हैं? SIR पर ज्ञानेश कुमार के फैसले पर आपत्तियां लगाने के बाद से चर्चा में हैं

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी और डॉ. एसएस संधू कौन हैं? SIR पर ज्ञानेश कुमार के फैसले पर आपत्तियां लगाने के बाद से चर्चा में हैं

चुनाव आयुक्त डाॅ. जोशी और डॉ. संधू

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर ECI के अंदर ही घमासान शुरू हो गया है. ECI के दो आयुक्तों की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कथित तौर पर मनमानी करने का आरोप लगा है. एक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तरफ से लिए फैसलों में बाकी दो आयुक्तों की तरफ से पिछले 10 महीनों में 14 बार आपत्तियां लगाई गई हैं. दोनों आयुक्तों डॉ. विवेक जोशी और डॉ. एसएस संधू नेलिखित तौर पर आपत्तियां लगाई गई हैं.

आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि ECI में आयुक्त डॉ. विवेक जोशी और डॉ. एसएस संधू कौन हैं. जानेंगे कि ECI से पहले डॉ. विवेक जोशी और डॉ. एसएस संधू ने कहां-कहां सेवाएं दी हैं. जानेंगे कि वह ECI में आयुक्त बने.

उत्तराखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं डॉ. संधू, MBBS के बाद UPSC पास की

ECI में चुनाव आयुक्त डॉ. एसएस संधू का पूरा नाम सुखबीर सिंह संधू है. संधू मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं, लेकिन वह उत्तराखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं. 1963 में जन्में संधू 1998 बैच के उत्तराखंड कैंडर के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS किया है. तो वहीं वह अमृतसर के ही गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से इतिहास से MA हैं साथ ही उनके पास लॉ की भी डिग्री है. डॉ. संधू 2021 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव बनाए गए थे. 2024 में रिटायरमेंट तक वह इस पद पर रहे. मार्च 2024 में उन्हें चुनाव आयुक्त बनाया गया था.

डॉ. संधू NHAI केचेयरमैन भी रह चुके हैं. तो वही वह शिक्षा मंत्रालय (तब मानव संसाधन मंत्रालय) के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं. डॉ. संधू कोसाल 2001 की जनगणना में बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रपति मेडल मिल चुका है.

हरियाणा के मुख्य सचिव रह चुके हैं डॉ. विवेक जोशी

ECI में चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी हरियाणा कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं. वह 1989 बैच के IAS अधिकारी है. डॉ. विवेक जोशी को फरवरी, 2025 ने चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था. इससे पहले वह हरियाणा में मुख्य सचिव के तौर पर सेवाएं दे रहे थे. तो वहीं अपने 35 साल की सेवाकाल में डाॅ. विवेक जोशी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं. तो वहीं वस्त्र, महिला एवं बाल विकास, वित्त आदि मंत्रालयों में भी वह महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं. जबकि वह भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके साथ ही डॉ. जोशीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बोर्ड और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बोर्ड में सदस्य के रूप में भी सेवाएं दी हैं.डॉ. जोशी ने IIT रुड़की से साल 1987 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री पूरी की है. तो वहींग्रेजुएट इंस्टीट्यूट, जिनेवा (स्विट्जरलैंड) से अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में पीएचडी की है. डॉ. जोशी NTA के पूर्व चैयरमैन रहे मणिपुर कैडर के 1992 बैच के IAS अधिकारी विनीत जोशी के बड़े भाई हैं.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button