July 11, 2026

मोगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित: SIR अभियान में दिया बेहतर योगदान; जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा - Moga News

मोगा जिले में भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 का कार्य पूरी पारदर्शिता और तेजी से जारी है। इस अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया है। जिले में कुल 7,58,410 मतदा

.

मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन युद्ध स्तर पर जारी है। भारत चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान के तहत शानदार कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर-सह-जिला चुनाव अधिकारी, मोगा सागर सेतिया द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए बूथ लेवल अधिकारियों में विधानसभा चुनाव क्षेत्र 072-बाघा पुराना से वीरकरण सिंह (बूथ संख्या 137) तथा विधानसभा चुनाव क्षेत्र 074-धर्मकोट से श्री भूपिंदर सिंह (बूथ संख्या 33), गुरजीत सिंह (बूथ संख्या 81), श्री शरणजीत सिंह (बूथ संख्या 106) एवं जगसीर सिंह (बूथ संख्या 130) शामिल हैं।

जिला चुनाव अधिकारी सागर सेतिया ने बताया कि इन बीएलओ ने अपने-अपने मतदान केंद्रों के अंतर्गत घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और सत्यापन किया। उन्होंने जिले के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ में स्थान प्राप्त किया। सेतिया ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता में बूथ लेवल अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

80 चुनाव पर्यवेक्षक, 4 चुनाव पंजीकरण अधिकारी नियुक्त

उन्होंने यह भी बताया कि जिला मोगा में इस अभियान के लिए 80 चुनाव पर्यवेक्षक, 4 चुनाव पंजीकरण अधिकारी, 804 बीएलओ, 8 सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी के अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 अतिरिक्त सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

24 जुलाई तक पूरा होगा काम

जिला चुनाव अधिकारी ने सम्मानित बीएलओ को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है कि घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने का यह अभियान 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन भी 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा।

मतदाता सूची का प्रारूप 3 अगस्त को होगा प्रकाशित

मतदाता सूची का प्रारूप 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।