October 13, 2026

Single Mutual Fund Investment: एक ही म्यूचुअल फंड में ज्यादा पैसा लगाने पर झेलना पड़ सकता है नुकसान, निवेश से पहले जान लें ये बात

Single Mutual Fund Investment: आजकल हर किसी को अपने भविष्य की चिंता रहती हैं और हर कोई करोड़पति बनने का सपना देखता हैं। ऐसे में लोग अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जिससे फ्यूचर या रिटायरमेंट के बाद (Retirement Fund) बेहतर रिटर्न मिल सकें। लेकिन कई बार लोग फ्यूचर के चक्कर में शानदार रिटर्न देने वाले फंड को चुनकर उसमें अपनी पूरी कमाई या कमाई का बड़ा हिस्सा (Single Mutual Fund Investment) लगा देते हैं। लेकिन कई बार इससे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 

इसलिए एक ही म्यूचुअल फंड (One Mutual Fund Investment) या एक ही जैसी स्कीम में सारा पैसा लगाना आपके पूरे निवेश को गंभीर जोखिम में डाल सकता है। आइए जानते हैं कि म्यूचुअल फंड में ज्यादा पैसा क्यों नहीं लगा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Petrol Filling Tips: 100 या 500 रुपये कितने का पेट्रोल भरवाना बेहतर? जानें फ्यूल पंप की सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बात

ज्यादा पैसा क्यों नहीं करना चाहिए निवेश?

सेक्टर या मार्केट का जोखिम (Concentration Risk)

यदि आप सारा पैसा किसी एक फंड में लगा देते हैं, तो वह फंड जिन चुनिंदा सेक्टरों (जैसे IT, बैंकिंग या फार्मा) या शेयरों में निवेश करता है, अगर वे खराब प्रदर्शन करते हैं, तो आपके पूरे निवेश की वैल्यू गिर (Mutual Fund Investment Risks) जाएगी।

बता दें कि, बाजार और अलग-अलग सेक्टरों की चाल एक जैसी नहीं होती है।

फंड मैनेजर की रणनीति पर निर्भरता

हर म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) को चलाने के लिए एक फंड मैनेजर होता है। यदि फंड मैनेजर के फैसले या उसकी निवेश रणनीति सही साबित नहीं होती है, तो उस फंड का रिटर्न प्रभावित होगा। सारा पैसा एक ही जगह होने से आपकी कमाई उस एक व्यक्ति या टीम के निर्णयों पर पूरी तरह निर्भर हो जाती है।

डायवर्सिफिकेशन का नुकसान

निवेश का मूल नियम है कि अंडे एक ही टोकरी में न रखें। अगर आप अलग-अलग एसेट क्लास जैसे लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप, डेट फंड या गोल्ड फंड में पैसा बांटते (Mutual Fund Portfolio Tips) हैं, तो एक जगह नुकसान होने पर दूसरी जगह से उसकी भरपाई होने की संभावना (Mutual Fund Diversification) रहती है। एक ही फंड में यह सुरक्षा नहीं मिलती है। 

ओवरलैपिंग और रिटर्न पर असर

कई बार निवेशक गलती से अलग-अलग नामों से कई फंड ले लेते हैं, लेकिन वे सभी एक ही तरह के शेयरों (जैसे HDFC, Infosys, Reliance) में पैसा लगा रहे होते हैं।

इससे कोई खास अतिरिक्त फायदा नहीं मिलता, बल्कि फंड मैनेज करने की लागत (Expense Ratio) बढ़ जाती है और कुल रिटर्न कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Using Aadhaar Without OTP: आधार में OTP के बिना कौन-सी सेवाएं मिल सकती हैं? जानें जरूरी बातें