September 6, 2026

Simhastha 2028: सिंहस्थ 2028 के लिए 125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएंगे, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए लगाएंगे AI आधारित कैमरे

Ujjain Simhastha 2028 Special Trains: मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रस्तावित सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) को लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 

देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए (Ujjain Simhastha 2028 Special Trains) रेलवे ने यात्री परिवहन की विशेष योजना पर काम शुरू कर दिया है। सिंहस्थ के दौरान 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की जा रही है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार (Indian Railway Board Chairman Satish Kumar) ने रविवार को इंदौर पहुंचकर विभिन्न रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को सिंहस्थ के दौरान (Simhastha 2028 Special Trains) यात्रियों की संभावित भीड़ के अनुरूप ट्रेनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों पर अतिरिक्त किराए का बोझ न पड़े, इस दिशा में भी प्रयास करने की बात कही।

इंदौर-उज्जैन कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस

सिंहस्थ के दौरान (Simhastha Special Trains) उज्जैन के साथ इंदौर और आसपास के शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए (Simhastha 2028 Special Trains) रेल संचालन को सुचारु बनाने और कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इंदौर से संचालित कुछ स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग पर भी रेलवे स्तर पर प्रक्रिया जारी है।

स्टेशन रीडेवलपमेंट की भी समीक्षा

चेयरमैन ने इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से (Simhastha 2028 Special Trains) स्टेशन की प्रगति, यात्री सुविधाओं और भविष्य की जरूरतों की जानकारी ली। इसके अलावा इंदौर-मनमाड़, इंदौर-खंडवा और इंदौर-उज्जैन रेल सेक्शन की परियोजनाओं को भी गति देने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: MP Toxic Liquor Tragedy: सागर के बंडा में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत, 11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे

शास्त्री ब्रिज और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

सतीश कुमार (Indian Railway Board Chairman Satish Kumar) ने शास्त्री ब्रिज का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था और भविष्य में बढ़ने वाले दबाव को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। नए रेलवे ओवरब्रिज और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों पर (Simhastha 2028 Special Trains) भी विचार किया गया।

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए (Simhastha 2028 Special Trains) AI आधारित कैमरों के इस्तेमाल की योजना पर भी चर्चा हुई। इन कैमरों में चेहरे की पहचान और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी जैसी तकनीकें इस्तेमाल की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: AIM Congress 2026: दुबई में निवेशकों से मिलेंगे CM मोहन यादव, 180 से अधिक देशों के 20 हजार प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा

पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

इसके अलावा रेलवे परिसरों में चूहों की समस्या को देखते हुए पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए (Simhastha 2028 Special Trains) रेलवे का लक्ष्य यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और कनेक्टिविटी को समय रहते बेहतर करना है।

यह भी पढ़ें: MP Transport Summit 2026: इंदौर में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी से AI तक होगी चर्चा