July 13, 2026

Silver Rate Today: चांदी एक दिन में 5,280 रुपये सस्ती, खरीदारी से पहले अब 100 ग्राम और 1 किलो का नया रेट देखिए

Time Updated: Monday, July 13, 2026, 12:16 [IST]

Silver Rate Today 13 July 2026: अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत लेकर आया है। 13 जुलाई 2026 को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सप्ताह की शुरुआत में ही बाजार खुलते ही सिल्वर के दाम फिसल गए और कई शहरों में कीमतें पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले काफी नीचे आ गईं। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दबाव का असर दिखाई दिया, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों दोनों की नजर आज के भाव पर टिकी रही।

सोमवार (13 जुलाई) सुबह चांदी करीब ₹2,17,400 प्रति किलोग्राम के आसपास खुली, जो पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग ₹5,280 प्रति किलो कम रही। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। इसके चलते अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया।

Silver Rate Today 13 July 2026

एमसीएक्स (MCX) पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में करीब 1.93 फीसदी टूटकर ₹2,18,357 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव ₹2,22,664 प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव करीब 58.50 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

वहीं बुलियन बाजार के मुताबिक चांदी करीब ₹2,18,740 प्रति किलोग्राम रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह चांदी का भाव ₹2,20,390 प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं वनइंडिया की सिस्टर वेबसाइड गुड रिटर्न्स के मुताबिक खुदरा बाजार में कीमत करीब ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम रही।

Silver Price In India: देश के बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
मुंबई ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
कोलकाता ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
चेन्नई ₹2,400 ₹24,000 ₹2,40,000
पटना ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
लखनऊ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
मेरठ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
अयोध्या ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
कानपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गाजियाबाद ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नोएडा ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गुरुग्राम ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
जयपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
लुधियाना ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
चंडीगढ़ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गुवाहाटी ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
इंदौर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
अहमदाबाद ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
सूरत ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
वडोदरा ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
पुणे ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नागपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नासिक ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
बेंगलुरु ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
भुवनेश्वर ₹2,400 ₹24,000 ₹2,40,000
रायपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
हैदराबाद ₹2,400 ₹24,000 ₹2,40,000
भोपाल ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
जम्मू ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000

Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए झटका! 22 जून को फिर बढ़े दाम, इतना पहुंच गया अब 100gm सिल्वर रेट

भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

देश में सोना और चांदी की कीमतें केवल स्थानीय मांग पर निर्भर नहीं करतीं। इनके दाम तय करने में अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, वैश्विक आर्थिक हालात, भू-राजनीतिक तनाव, घरेलू मांग और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेफरेंस रेट और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर होने वाली ट्रेडिंग अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिलता है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range