छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले CGPSC SI की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी न्यूज कुमार अपने नाम को लेकर प्रदेश भर में चर्चा में है। रिजल्ट आने के बाद जब लिस्ट में ‘न्यूज कुमार’ नाम दिखाई दिया, तो इसे लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो
.
हालांकि, कैंडिटेट ने खुद स्पष्ट किया है कि उसका पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है। उसने बताया कि 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड सहित सभी सरकारी दस्तावेजों में उसका नाम न्यूज कुमार ही दर्ज है। इसी वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई।
भाठनपाली गांव के रहने वाले न्यूज कुमार प्रधान शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने नाम को लेकर चल रहे भ्रम को दूर किया।
उन्होंने बताया कि उनका पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है। वे पिछले दो साल से सरकारी लाइब्रेरी में पढ़ाई कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इस बार उन्होंने CGPSC एसआई परीक्षा का प्री एग्जाम पास किया है।
न्यूज कुमार ने बताया कि 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड में उनका नाम सिर्फ ‘न्यूज’ दर्ज है। इसी वजह से रिजल्ट आने के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई।
उन्होंने यह भी बताया कि वे CG व्यापम और CGPSC दोनों की परीक्षाएं देते हैं। इससे पहले भी CG व्यापम की एक परीक्षा में अच्छा रैंक आने पर उनके नाम की काफी चर्चा हुई थी।

न्यूज कुमार ने बताया कि अंकसूची में सिर्फ न्यूज नाम अंकित है
नहीं जानते थे कि नाम चेंज हो सकता है
उन्होंने बताया कि गांव में पढ़ाई के दौरान उनके नाम को लेकर कभी कोई परेशानी नहीं हुई, क्योंकि सभी लोग उन्हें जानते थे। लेकिन जब उन्होंने आगे की पढ़ाई शुरू की और बीएससी में दाखिला लिया, तब उन्हें लगा कि उनका नाम थोड़ा अलग है। उस समय उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि नाम बदला भी जा सकता है। इसलिए वही नाम आगे भी सभी दस्तावेजों में चलता रहा।
'न्यूज' नाम असली है, फर्जी नहीं
न्यूज कुमार ने कहा कि CGPSC एसआई परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर उनके नाम को लेकर कई तरह की बातें होने लगी। कुछ लोगों ने इसे फर्जी नाम बताया। उन्होंने कहा कि उनका नाम पूरी तरह असली है। उनका पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है और परीक्षा का फॉर्म भरते समय उन्होंने अपने दस्तावेजों के अनुसार सिर्फ "न्यूज" नाम लिखा था।