October 15, 2026

बेटे को प्रश्न-उत्तर पढ़वाकर SI बनवाने वाला पिता गिरफ्तार: डमी अभ्यर्थी बैठाकर जीजा को चयनित करवाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अब तक 154 आरोपी पकड़े - Jaipur News

राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे देवेंद्र कुमार सैनी को न्यायालय से पुलिस कस्टडी में लिया है, जबकि डमी अभ्यर्थी बै

.

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान आरोपियों की भूमिका सामने आई है। इस मामले में अब तक कुल 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच जारी है।

। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे देवेंद्र कुमार सैनी को न्यायालय से पुलिस कस्टडी में लिया।

। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे देवेंद्र कुमार सैनी को न्यायालय से पुलिस कस्टडी में लिया।

बेटे को लीक प्रश्न-उत्तर पढ़वाकर बनवाया सब-इंस्पेक्टर

जांच में सामने आया कि आरोपी देवेंद्र कुमार सैनी ने पहले गिरफ्तार आरोपी राजकुमार यादव के माध्यम से अपने बेटे रविंद्र सैनी को परीक्षा से पहले लीक हुए प्रश्न-उत्तर पढ़ने में मदद की थी। इसके बाद रविंद्र ने लिखित परीक्षा पास की और अंतिम रूप से सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हो गया।

देवेंद्र कुमार सैनी ने राजकुमार यादव के दूसरे बेटे भारत यादव को भी लीक प्रश्न-उत्तर उपलब्ध करवाने में मदद की थी, लेकिन भारत यादव का अंतिम चयन नहीं हुआ।

एडीजी एसओजी ने बताया कि देवेंद्र कुमार सैनी लंबे समय से फरार चल रहा था। देवेंद्र और उसके बेटे रविंद्र कुमार सैनी की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। रविंद्र अभी फरार है।

देवेंद्र कुमार सैनी ने जयपुर महानगर-द्वितीय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद न्यायालय ने उसे पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया। SOG उससे पूछताछ कर रही है।

डूंगर प्रकाश ने जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र के इसरोल निवासी कमलेश कुमार पुत्र पांचाराम विश्नोई के साथ 10 लाख रुपए में सौदा किया था।

डूंगर प्रकाश ने जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र के इसरोल निवासी कमलेश कुमार पुत्र पांचाराम विश्नोई के साथ 10 लाख रुपए में सौदा किया था।

10 लाख रुपए में सौदा, जीजा की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाया

SOG की जांच में एक अन्य आरोपी डूंगर प्रकाश पुत्र जयकिशन गोदारा (33) निवासी डांगरीया गांव, पोस्ट गांधव, थाना गुड़ामालानी, जिला बालोतरा की भूमिका भी सामने आई।

जांच के अनुसार, डूंगर प्रकाश ने जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र के इसरोल निवासी कमलेश कुमार पुत्र पांचाराम विश्नोई के साथ 10 लाख रुपए में सौदा किया था। इसके तहत 15 सितंबर 2021 को आयोजित SI भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों में अपने जीजा अशोक कुमार पुत्र लादूराम की जगह कमलेश कुमार को डमी अभ्यर्थी के रूप में बैठाकर परीक्षा दिलवाई गई।

अशोक कुमार जालोर जिले के करड़ा थाना क्षेत्र के मौखातरा गांव का निवासी है।

154वीं मेरिट पर हुआ था चयन

एसओजी आईजी अजयपाल लांबा ने बताया कि डमी अभ्यर्थी के जरिए परीक्षा दिलवाने के बाद अशोक कुमार को हिंदी विषय में 200 में से 180.94 अंक और सामान्य ज्ञान में 200 में से 138.36 अंक मिले। इसके आधार पर वह मेरिट क्रमांक 154 पर सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हो गया।

उन्होंने बताया कि अशोक कुमार को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब डूंगर प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने और आर्थिक लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

SOG की टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई SOG महानिरीक्षक अजयपाल लांबा और उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के सुपरविजन में की गई। जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा ने देवेंद्र कुमार सैनी को न्यायालय से पुलिस कस्टडी में प्राप्त किया और डूंगर प्रकाश को गिरफ्तार किया।

डूंगर प्रकाश को न्यायालय में पेश करने के बाद 17 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। SOG अब आरोपियों से पूछताछ कर पेपर लीक, लीक प्रश्न-उत्तर उपलब्ध कराने और डमी अभ्यर्थियों के जरिए चयन करवाने से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

अब तक 154 आरोपी गिरफ्तार

SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में अब तक कुल 154 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है।