July 25, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद Shweta Tiwari ने अभिजीत दीपके से पूछा तीखा सवाल, अब पंजाब में होगा हंगामा?

टीवी मसाला

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 25, 2026, 07:14 PM IST

Shweta Tiwari Asked Question To Abhijeet Dipke: जंतर मंतर पर चले लंबे आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इस पर अब श्वेता तिवारी ने रिएक्शन दिया है और सवाल भी किया है।

Image

shweta tiwari on abhijeet dipke (photo credit- instagram)

Shweta Tiwari Asked Question To Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और हजारों स्टूडेंट्स के आगे सरकार को आखिर झुकना पड़ा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से ही जंतर मंतर पर जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर जंतर मंतर के जश्न के वीडियोज और तस्वीरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा, बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी राय दी है और खुशी भी जाहिर की है। इन सबके बीच, श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) से तीखा सवाल किया है। श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से फ्यूचर की बात की है। CJP के प्रोटेस्ट के बीच वेकेशन पर Shah Rukh Khan, फैमिली संग छुट्टियां कर रहे हैं एन्जॉय

श्वेता तिवारी का अभिजीत दीपके से सवाल

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जो जंतर मंतर का है। इस वीडियो में अभिजीत दीपके संग तमाम लोग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मना रहे हैं। इसी वीडियो पर श्वेता ने पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफा लेने के लिए कहा है। श्वेता तिवारी की वीडियो पर लिखा है, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अब अगर आप सरकार के सामने नहीं झुकेंगे तो अच्छे अच्छों के इस्तीफे ले सकते हैं। हम।' इस वीडियो के साथ लिखा, 'अब पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर कब रिजाइन देंगे। अब आप वहां पर कब प्रोटेस्ट करने वाले हो कॉकरोच जनता पार्टी।' 'समाज में ये अच्छा नहीं..'Hina Khan-रूबीना दिलैक का आमिर खान की तीसरी शादी पर दी राय, उठाए कई सवाल

shweta tiwari

shweta tiwari (photo credit- instagram)

पंजाब में लीक हुए पेपर पर फूटा श्वेता तिवारी का गुस्सा

बता दें कि एक तरफ जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं, लेकिन पंजाब में इसी दौरान एक पेपर लीक हो गया। पंजाब में डी-फार्मेसी का पेपर लीक हुआ। 445 फार्मेसी ऑफिसर पदों को भरने के लिए की जानी परीक्षा के लिए लगभग सात हजार कैंडिडेंट्स ने फॉर्म भरा था, लेकिन इस पेपर लीक ने सबको हैरान कर दिया। इस घटना के बाद से पंजाब में राजनीति जमकर हो रही है। बीजेपी और अकाली दल के नेता सड़क पर है और राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफे की मांग हो रहे हैं। श्वेता तिवारी भी इसी पेपर लीक की बात कर रही हैं और पंजाब सरकार पर हमलावर है।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article