August 17, 2026

Shubman Gill: शुभमन गिल बने बैटिंग कोच, कप्तान पर हुआ दिलचस्प खुलासा

Shubman Gill: शुभमन गिल बने बैटिंग कोच, कप्तान पर हुआ दिलचस्प खुलासा

गिल तो कोच भी बन गए! (PC-PTI)

शुभमन गिल को उनकी बेहतरीन बैटिंग के लिए जाना जाता है लेकिन क्या आप उनकी कोचिंग स्किल्स के बारे में जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि वो मैदान पर कप्तान हैं लेकिन नेट्स पर वो कोच भी बन जाते हैं? चौंकिए नहीं ये बिल्कुल सच है और ये सच सामने लेकर आए हैं वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार. जिन्होंने भारत-श्रीलंका के बीच गॉल में टेस्ट मैच के दौरान बताया कि कैसे शुभमन गिल नेट्स पर लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों को बैटिंग के टिप्स देते हैं और वो उनकी बल्लेबाजी को सुधारने की कोशिश में हैं.

शुभमन गिल बने बैटिंग कोच!

विमल कुमार ने सोनी स्पोर्ट्स के शो में बताया कि कैसे शुभमन गिल अपने साथियों की बैटिंग सुधारने में मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘गौतम गंभीर के नेट्स से जाने के बाद शुभमन गिल वहां खड़े हो गए. बिल्कुल बैटिंग कोच की तरह अपने खिलाड़ियों की बैटिंग देख रहे थे. गुरनूर बराड़, मानव सुथार और मोहम्मद सिराज की बैटिंग उन्होंने देखी. मानव सुथार को उन्होंने बैटिंग टिप्स दिए थे. उन्होंने पंजाबी में काफी देर तक गुरनूर बराड़ से बातचीत की. आखिर में वो मोहम्मद सिराज को बैटिंग के बारे में बताते नजर आए. सिराज ने तो उन्हें ये तक कह दिया कि मैं तुम्हें आउट कर सकता हूं, तुम नहीं कर पाओगे.’

गिल की कप्तानी के चर्चे

बता दें गॉल टेस्ट में शुभमन गिल अपनी कप्तानी से वाहवाही बटोर रहे हैं. गिल ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन जिस तरह से अपने स्पिनर्स को रोटेट किया वो सच में कमाल है. उन्होंने रवींद्र जडेजा और मानव सुथार को अच्छे तरीके से रोटेट किया. खासतौर पर मानव सुथार को उन्होंने रवींद्र जडेडा पर तरजीह दी. सुथार पर भरोसा करना काम भी कर गया इस खिलाड़ी ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए.

Gill the captain. Gill the batting coach. 🫡@Vimalwa gives us a peek into Shubman Gills animated net session.

Watch #SLvIND, 1st Test | Day 3, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/nnKfodEmLX

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 17, 2026

गॉल में फ्रंटफुट पर टीम इंडिया

बता दें टीम इंडिया गॉल में फ्रंटफुट पर आ चुकी है. पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया को 178 रनों की बढ़त हासिल हुई. अब गॉल में दो दिन का खेल और बाकी है. टीम इंडिया मंगलवार को दूसरे सेशन तक तेजी से रन बनाना चाहेगी ताकि श्रीलंका को बड़ा टार्गेट देकर उसे आखिरी पारी में ऑल आउट किया जा सके.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button