बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में वाल्टरगंज थाने के प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। (Thana Incharge Commits Suicide in Basti) उनका शव सदर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास स्थित सरकारी आवास में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
नहीं मिला फोन का जवाब तो कर्मी पहुंचा आवास
बताया जा रहा है कि सूर्य प्रकाश सिंह का एक सहयोगी उनके सरकारी आवास पर पहुंचा था। काफी देर तक फोन करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी, जहां अंदर थानेदार का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी यशवीर सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
आखिरी स्टेटस ने खड़े किए सवाल
पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस बीच सूर्य प्रकाश सिंह के मोबाइल नंबर पर लगाया गया उनका आखिरी स्टेटस चर्चा में है। (Thana Incharge Commits Suicide in Basti) इसमें लिखा था, “धन-संपदा भी आवश्यक है, परंतु शांति और प्रेम से बढ़कर नहीं।” मौत से कुछ समय पहले लगाए गए इस स्टेटस ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, केवल इस स्टेटस के आधार पर मौत की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति
सूर्य प्रकाश सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।
बस्ती: थाना वाल्टरगंज के SO सूर्य प्रकाश सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।
कलेक्ट्रेट परिसर के पास सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला शव।
कमरे में शव लटकता देख मचा हड़कंप, सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
DIG संजीव त्यागी, SP डॉ. यशवीर सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने… pic.twitter.com/6smuDyOJig— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) August 29, 2026
https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-29-at-10.10.37-PM.mp4
इन्हें भी पढ़ें:
अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश
उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव
सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश
महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक