युवती को पीटने के मामले में SHO, चौकी इंचार्ज लाइन-हाजिर: 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गोरखपुर में पिता के सामने बेटी को मारा गया - Gorakhpur News
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Gorakhpur
Gorakhpur Police Assault: Daughter Attacked Before Father; Officers Suspended
गोरखपुर48 मिनट पहले
कॉपी लिंक
गोरखपुर के रेलवे हॉस्पिटल के पास पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती की पिटाई के मामले में पुलिस प्रशासन ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर शाहपुर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह और कौवाबाग चौकी प्रभारी दुर्गेश नंदिनी को लाइन हाजिर कर दिया है।
वहीं मौके पर वीडियो में दिख रहे पीआरवी के दो सिपाहियों राज मंगल सिंह, अविनाश यादव और एक उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एक होमगार्ड हरिचरन राय के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।
इसके साथ ही एसएसपी ने अपने पीआरओ रहे निरीक्षक जितेंद्र सिंह को शाहपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है।
घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। मुख्य आरोपी मोहनापुर निवासी राज निषाद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़खानी, मारपीट, धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने आठ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद सदमे में पिता और दहशत में आ गई बेटी
9 जुलाई की घटना
शाहपुर थाना क्षेत्र में में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे काली स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बीच सड़क 24 वर्षीय युवती के बाल पकड़कर पीटा, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और गलत तरीके से छुआ। युवती सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही। युवती का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में आरोपी उसके साथ मारपीट और अभद्रता करते रहे, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।
मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। युवती की तहरीर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात बाइक सवार और काली स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया।
दरअसल, युवती अपने पिता का इलाज कराने कार से रेलवे हॉस्पिटल जा रही थी। रास्ते में उसकी कार की एक बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में काली स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने युवती पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
तस्वीरें देखिए…
पुलिस के सामने ही आरोपी ने पीछे से युवती पर किसी भारी चीज से हमला किया।
युवती को गलत तरीके से युवक ने छुआ और मारपीट की।
आरोपियों ने पुलिस से सामने से युवती को जोरदार थप्पड़ मारे।
आरोपी युवकों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया।
अब जानिए पूरा मामला...
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने बीमार पिता का इलाज कराने ग्रैंड विटारा कार से रेलवे हॉस्पिटल जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार उसकी कार से टकरा गया।
युवती का आरोप है कि बाइक सवार कार से उतरते ही उससे अभद्रता करने लगा और बार-बार माफी मांगने का दबाव बनाने लगा। युवती ने गलती बाइक सवार की बताते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
कुछ देर बाद बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि काली स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने युवती के बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। गालियां दीं, कपड़े फाड़ने की कोशिश की और गलत तरीके से छुआ। इसके बाद कार में तोड़फोड़ कर शीशा तोड़ दिया। जाते-जाते आरोपी रेप और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
युवती के बीमार पिता बेबस खड़े रहे।
पुलिस के सामने युवती से अभद्रता
युवती के मुताबिक, आरोपी काफी देर तक उसके साथ मारपीट और अभद्रता करते रहे। वह मदद के लिए चीखती रही, लेकिन आरोपी बेखौफ रहे। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, फिर भी आरोपी नहीं रुके। घटना के बाद युवती ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। उसने बताया कि सामने आने पर वह आरोपियों की पहचान कर सकती है।
वीडियो में दिखी मारपीट
मारपीट के वायरल वीडियो में कुछ युवक युवती के बाल पकड़कर पीटते दिखाई दे रहे हैं। आरोपी उसकी कार का शीशा भी तोड़ देते हैं और उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करते नजर आते हैं। वीडियो में 4-5 पुलिसकर्मी भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान आरोपी युवती के साथ मारपीट और अभद्रता करते रहते हैं। घटनास्थल पर कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे। वहीं युवती के बीमार पिता कुछ दूरी पर सहारे के साथ खड़े दिखाई देते हैं।
एक आरोपी राज निषाद गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एक आरोपी गिरफ्तारी, अन्य की पहचान कराई जा रही- एसपी सिटी
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया-
युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह पादरी बाजार के मोहनापुर का रहने वाला है। कुछ संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।
.
खबरें और भी हैं...
गोरखपुर में जलभराव में पैंट मोड़कर उतरे मेयर, VIDEO: विजय चौक समेत कई इलाकों में दुकान और घर के अंदर घुसा पानी
0:53
कॉपी लिंक
शेयर
गोरखपुर में 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार: 8 साल पहले पुलिस मुठभेड़ से बचकर भागा, फरारी में कर रहा था तस्करी
0:25
कॉपी लिंक
शेयर
यहां अग्रवालों का काम पहले होता है...: वार्ड-71 के पार्षद पर पक्षपात का आरोप, लोग बोले-नलों से आता नाली जैसा पानी, जो पिएगा बीमार पड़ेगा
4:24
कॉपी लिंक
शेयर
गोरखपुर में मुकेश साहनी का काफिला पुलिस ने रोका: बोले- क्या मैं आतंकवादी हूं, संजय निषाद पर कहा- समाज के मुद्दे छोड़ सत्ता में व्यस्त हैं