July 13, 2026

'मैं पार्टनर से ज्यादा मिलता नहीं...' तो इस वजह से हुआ था Shivangi Joshi-Kushal Tandon का ब्रेकअप!!

वेब सीरीज

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Jul 13, 2026, 04:50 PM IST

Alliance: रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे कुशाल टंडन का नया वीडियो वायरल हो रहा है। श्रेया कालरा के आरोपों के बीच एक्टर ने अपनी लव लाइफ और रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Image

कुशाल टंडन ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-Alliance/lockupp2/chatgpt)

Alliance: टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। कुशाल टंडन पर सभी की नजरें टिकी हुई है। वो रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में लॉक अप 2 में एक्ट्रेस श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने ये दावा किया था कि कुशाल उनके साथ फर्ल्ट करते थे। इस बीच कुशाल टंडन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में कुशाल टंडन ने बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-कैंसर से जंग जीतने के बाद Sam Neill का निधन, हॉलीवुड ने खोया अपना चमकता सितारा)

कुशाल टंडन ने किया बड़ा खुलासा

रियलिटी शो 'अलायंस' में पायल गेमिंग से बातचीत के दौरान कुशाल टंडन ने कहा कि जब वह किसी रिश्ते में होते हैं, तो उनकी पूरी दुनिया उनके पार्टनर के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने कहा, "अगर मैं शूटिंग कर रहा हूं तो वही मेरी दुनिया होती है और अगर मैं किसी को डेट कर रहा हूं तो वही मेरी पूरी दुनिया बन जाती है। जब मैं रिश्ते में होता हूं, तब दोस्तों के साथ घूमना या ऐसी कोई बात नहीं होती जिससे सामने वाले को असुरक्षा महसूस हो। मेरा पूरा ध्यान सिर्फ अपने पार्टनर पर रहता है।" कुशल ने यह भी बताया कि काम की वजह से वह अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाते थे। उन्होंने कहा, "मैं महीने में सिर्फ दो बार ही मिल पाता था। इसी बात को लेकर हमारे बीच सबसे ज्यादा लड़ाई होती थी। पिछले रिश्ते में तो कभी-कभी हफ्ते या 10 दिन में सिर्फ एक बार ही मुलाकात हो पाती थी।" यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब उन पर धोखा देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, कुशाल फिलहाल 'अलायंस' शो में हैं और ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें इन आरोपों की जानकारी अभी तक नहीं है।

श्रेया कालरा ने कही थी ये बात

'लॉक अप' के एक एपिसोड में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि उन्होंने 'बरसातें- मौसम प्यार का' के प्रमोशनल शूट के दौरान कुशल टंडन के साथ काम किया था। इसके बाद कुशल ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की। उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि कुशल और शिवांगी जोशी कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने कुशल से दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। जानकारी के लिए बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने 'बरसातें- मौसम प्यार का' में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आई थीं। जून 2025 में कुशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दोनों के अलग होने का इशारा भी दिया था। उन्होंने लिखा था कि वह और शिवांगी अब साथ नहीं हैं और उनका ब्रेकअप पांच महीने पहले हो चुका है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी। जानकारी के मुताबिक कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अब अलग हो गए है।

Kumar Sarash

कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article