बॉलीवुड
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Jul 28, 2026, 03:57 PM IST
Shilpa Shetty Post: शिल्पा शेट्टी के नाम से आरक्षण पर वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। अब एक्ट्रेस ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।
![]()
शिल्पा शेट्टी ने लोगों को बताया सच (pic credit-shilpa shetty instagram)
Shilpa Shetty Post: आरक्षण (Reservation) को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई लोग इसके समर्थन में अपनी राय रख रहे हैं, तो कई इसे खत्म करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का नाम भी इस विवाद में जुड़ गया। सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें आरक्षण को लेकर कथित बयान लिखा गया था। पोस्ट सामने आते ही लोगों ने इसे सच मानकर शेयर करना शुरू कर दिया और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। हालांकि, अब इस वायरल पोस्ट की सच्चाई सामने आ गई है। खुद शिल्पा शेट्टी ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान जारी किया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Batwara 1947: 'मां को हिंदू-मुस्लिम में ना बांटिए...' Sunny Deol ने भरी हुंकार तो हिल गया इंटरनेट)
शिल्पा शेट्टी ने लोगों को बताया सच
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साफ कहा कि वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट पूरी तरह फर्जी है और उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके नाम से आरक्षण पर झूठा बयान जोड़कर फैलाया जा रहा है। यह पूरी तरह मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सच्चाई जाने ऐसे फर्जी पोस्ट पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे शेयर करें। शिल्पा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भी उनका समर्थन किया। फैंस ने कहा कि किसी भी वायरल पोस्ट पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करनी चाहिए। कई यूजर्स ने शिल्पा की सफाई को शेयर करते हुए लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की।

शिल्पा शेट्टी ने लोगों को बताया सच (pic credit-instagram)
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक कुकिंग रियलिटी शो में नजर आई थीं, जहां उन्होंने टीवी पर वापसी की। इससे पहले वह फिल्म 'केडी: द डेविल' में दिखाई दी थीं, जो 30 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी। बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी का हर एक पोस्ट वायरल हो जाता है। 51 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं। शिल्पा अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए जिम में खूब पसीने बहाती है। साथ ही शिल्पा हर दिन योगा भी करती हैं।
![]()
कुमार सरसauthor
कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article