Japanese Shiatsu Massage: बिना सर्जरी चेहरे को दें नेचुरल लिफ्ट! जानिए जापानी Shiatsu Massage कैसे बढ़ा सकता है चेहरे का ग्लो, त्वचा को बना सकता है ज्यादा फ्रेश और रिलैक्स। सही तरीका, फायदे और जरूरी सावधानियां पढ़ें, ताकि स्किन केयर रूटीन से मिले बेहतर नतीजे।
इन दिनों कोरियन, चाइनीज और जापानी स्किन केयर काफी ट्रेंड में है, ऐसे में अगर आप बिना सर्जरी, इंजेक्शन या महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट के चेहरे पर नेचुरल ग्लो और टाइटनेस चाहती हैं, तो जापानी Shiatsu Massage आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह पारंपरिक जापानी मसाज तकनीक चेहरे के खास प्रेशर पॉइंट्स पर हल्के मसाज के जरिए ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने और त्वचा को तरोताजा महसूस कराने में मदद करती है। नियमित रूप से सही टैकनीक से किया गया Shiatsu Massage चेहरे को एक्स्ट्रा फ्रेश, रिलैक्स और हेल्दी लुक देती है। खास बात ये है कि आपका सिर्फ फेस नहीं इस मसाज में पूरे बॉडी को कवर किया जाता है, जो आपके स्ट्रेस और थकान को पूरी तरह से दूर करता है।
क्या है जापानी Shiatsu Massage?
Shiatsu एक जापानी थेरेपी है, जिसमें उंगलियों और हथेलियों की मदद से शरीर और चेहरे के खास प्रेशर पॉइंट्स पर हल्का दबाव दिया जाता है। चेहरे पर इसका उद्देश्य स्ट्रेस कम करना, त्वचा में ब्लड फ्लो बढ़ाना और चेहरे की मांसपेशियों को आराम देना है। यही वजह है कि इसे नेचुरल फेस केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा रहा है।
चेहरे को कैसे देता है नेचुरल लिफ्ट जैसा एहसास?

Shiatsu Massage चेहरे की मांसपेशियों में जकड़न कम करने और त्वचा में बेहतर ब्लड फ्लो को बढ़ावा देने में मदद करता है। इससे चेहरा अधिक फ्रेश और टोंड दिखाई दे सकता है। हालांकि यह सर्जिकल फेसलिफ्ट का ऑप्शन नहीं है, लेकिन रेगुलर करने से स्किन एक्स्ट्रा हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है।
ग्लोइंग स्किन के लिए क्यों है फायदेमंद?
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ाने में मदद करता है। इससे चेहरा ज्यादा ग्लोइं और फ्रेश दिखता है। साथ ही, मसाज के दौरान मिलने वाला रिलैक्सेशन स्ट्रेस कम करने में भी हेल्पफुल होता है, जिसका पॉजिटीव रिजल्ट त्वचा पर दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- Chinese Jade Roller Benefits: न क्रीम, न फेशियल... बस इस चाइनीज टूल से चेहरे पर आएगा चीनी गुड़िया जैसा ग्लो
किन बातों का रखें ध्यान?
Shiatsu Massage हमेशा साफ चेहरे और हल्के हाथों से करें। यदि चेहरे पर पिंपल, संक्रमण, चोट या कोई त्वचा संबंधी समस्या है, तो पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लें। बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से बचें और मसाज के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।
बेहतर रिजल्ट के लिए अपनाएं ये रूटीन
Shiatsu Massage को सप्ताह में 3 से 4 बार 5 से 10 मिनट तक किया जा सकता है। इसके साथ पर्याप्त पानी पीना, अच्छा और हेल्दी खाना, अच्छी नींद और सनस्क्रीन का यूज करना भी जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ यह मसाज आपकी त्वचा को लंबे समय तक फ्रेश और हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की सूजन से लेकर इंस्टेंट ग्लो तक, जानें Cucumber Chinese Gua Sha Massage के ब्यूटी सीक्रेट्स+फायदे