July 24, 2026

Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा| Navbharat Live

Updated On: Jul 24, 2026 | 09:54 AM IST

विज्ञापन

सार

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार के दोनों पमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

share market opening bell 24th july

शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)

विस्तार

Share Market Opening Bell 24th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट के संकते देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। शुरुआती ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 672.91 अंक या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,718.48 पर नजर आ रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 196.70 अंक या 0.82 प्रतिशत टूटकर 23,672.90 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में बाजार का नेतृत्व रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स कर रहे थे।

सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। इसके बाद निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल, निफ्टी कंजम्पशन, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी लाल निशान में थे। सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही हरे निशान में था।

आज के टॉप-5 गेनर्स

  • HCLTECH- एचसीएल टेक
  • ADANIPORTS- अडानी पोर्ट्स
  • TCS- टीसीएस
  • SUNPHARMA- सनफार्मा
  • TECHM- टेक महिंद्रा

आज के टॉप-5 लूजर्स

  • LT- एल एंट टी
  • BAJFINANCE- बजाज फाइनेंस
  • ETERNAL- इटर्नल
  • INDIGO- इंडिगो
  • BHARTIARTL- भारतीय एयरटेल

मिडकैप स्टॉक्स में भी गिरावट

व्यापक बाजार में गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 451 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,233 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 164 अंक या 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,771 पर था। सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस हरे निशान में थे। इटरनल, इंडिगो, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और एसबीआई लाल निशान में थे।

बाजार में आई गिरावट की वजह

जानकारों के मुताबिक, बाजार में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में तनाव और अमेरिका की ओर से 60 व्यापारिक साझेदारों से आयात किए जाने वाले सामान पर 10 प्रतिशत और 12.5 प्रतिशत के नए टैरिफ का ऐलान करना है। ट्रंप प्रशासन के मुताबिक, यह कदम जबरन मजदूरी पर लगी रोक को ठीक से लागू न करने के आरोपों के चलते उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, भारत समेत 17 देशों पर लगा 10% अतिरिक्त टैरिफ, जबरन मजदूरी को बताया आधार

सम्बंधित ख़बरें

दुनिया के अन्य बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Follow Navbharatlive whatsapp