October 11, 2026

Shardiya Navratri 2026 Live: नवरात्रि के पहले दिन इन 3 घंटों में कलश स्थापना से बचें, जाने वजह

Live Updates

Updated: Sun, 11 Oct 2026 12:43 PM (IST)

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि 2026 घटस्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री, भोग, मंत्र सहित अन्य जानकारी (AI GENERATED IMAGE)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Share

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shardiya Navratri 2026 Live Updates: शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर, रविवार से हो रहा है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, लेकिन इस दिन कुछ समय ऐसा भी है, जिसमें कलश स्थापना करने से बचने की सलाह दी जाती है. जानें इसकी वजह.

विज्ञापन

Navratri 2026 Live Kalash Sthapana Avoid Time: नवरात्रि के पहले दिन इस समय न करें कलश स्थापना

धर्म-शास्त्रों के जानकार पं. बैद्यनाथ झा के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अर्धपहरा का अशुभ समय रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कलश स्थापना और अन्य शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.

Navratri 2026 Live Maa Shailputri Swarup: मां शैलपुत्री का स्वरूप कैसा है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री का स्वरूप शक्ति, दृढ़ विश्वास और स्थिरता का प्रतीक है. उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल सुशोभित है. मां शैलपुत्री का वाहन वृषभ यानी बैल है, इसलिए उन्हें वृषारूढ़ा भी कहा जाता है.

Navratri 2026 Live Maa Shailputri Mantra: मां शैलपुत्री की पूजा में करें इस मंत्र का जाप 

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के दौरान उनकी कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए मां के मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है.

  • या देवी सर्वभूतेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता
  • नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः"

Navratri 2026 Live Maa Shailputri Favorite Bhog: मां शैलपुत्री का प्रिय भोग 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री को सफेद रंग की वस्तुएं प्रिय हैं. इसलिए नवरात्रि के पहले दिन उन्हें सफेद रंग की मिठाइयों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. आप मां शैलपुत्री को सफेद रंग का कलाकंद, खीर और सफेद नारियल के लड्डू समेत अन्य मिठाइयों का भोग लगा सकते हैं.

Navratri 2026 Live Navratri First Day Color: नवरात्र के पहले दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर करें देवी की पूजा

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा का विधान है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि भक्तों को नारंगी रंग का कपड़ा पहनना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि यह रंग नई शुरुआत, उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है.

Navratri 2026 Live Kalash Sthapana Muhurat: कलश स्थापना के लिए 47 मिनट सबसे शुभ

शारदीय नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना के लिए 47 मिनट का मुहूर्त सबसे शुभ माना जा रहा है. पं. कौशल कुमार मिश्रा ने बताया कि चित्रा और वैधृति योग होने के कारण कलश स्थापना के लिए दिन के 11 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक अभिजित मुहूर्त है. इसे कलश स्थापना के लिए सबसे शुभ माना गया है. गृहस्थ लोग इससे पहले और इसके बाद भी कलश स्थापना कर सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूर पढ़ें

1

2

3

4

5