Shaligram Garg: छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर जमीन विवाद में युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर युवक को गोली मारने का आरोप
- Published: 14 Jul 2026, 07:07 PM IST
- Last Updated: 14 Jul 2026, 07:07 PM IST
छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर जमीन विवाद के चलते एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गोली पीड़ित युवक की पसलियों में लगी है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। युवक मोतीलाल कुशवाहा राजनगर थाना इलाके के कोड़ा गांव का रहने वाला है। उसका आरोप है कि, शालिग्राम गर्ग उसकी जमीन छीनना चाहते हैं।
#WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: On Shaligram Garg, younger brother of Pandit Dhirendra Krishna Shastri, the head priest of Bageshwar Dham, allegedly fired upon an individual, injured Motilal Kushwaha claims, "Shaligram Garg, Ankit Mishra, and two or three others were there.… pic.twitter.com/gG8ARSxqwS
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 14, 2026
तीन-चार राउंड गोलीबारी की गई
उसने पुलिस को बताया कि, शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा था। लाठी डंडों से उस पर हमला किया गया। तीन-चार राउंड गोलीबारी की गई। इसी दौरान उसे एक गोली लग गई।

शिकायत के आधार पर केस दर्ज
इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें कथित रूप से शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ भागते हुए नजर आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
शालिग्राम गर्ग ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
युवक ने पुलिस बताया कि, शालिग्राम गर्ग किसानों पर दबाव बना रहे हैं ताकि वे अपनी जमीन बेच दें। जो भी इंकार करता है उसे धमकाया जाता है और उसके साथ मारपीट की जाती है। इस मामले में शालिग्राम गर्ग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एसपी रजत सकलेचा के अनुसार, शिकायत में शालिग्राम गर्ग, सतीश, आशीष और एक अज्ञात का नाम शामिल है। आरोपों की जांच की जा रही है।