August 1, 2026

Shagun On Gaurav: सेट पर परेशान करते थे... 'क्योंकि सास भी' फेम शगुन शर्मा के आरोपों के बाद ट्रोल हुए गौरव खन्ना

Shagun On Gaurav: रोहित शट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ 1 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है. यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे आएगा, जिसके कई प्रोमो मेकर्स पहले ही शेयर कर चुके हैं और फैन्स के बीच शो को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. इस सीजन में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, जैस्मिन भसीन, फरहाना भट्ट, ओरी समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं. वहीं, इस लिस्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस शगुन शर्मा का नाम भी शामिल हैं. स्टंट-बेस्ड इस रियलिटी शो में हिस्सा ले रहीं शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना को लेकर ऐसा क्यों कहा कि, उन्होंने मुझे सेट पर बहुत परेशान किया है.

दरअसल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग पूरी हो गई है. जहां नेक्स्ट-लेवल के एक्शन सीन शूट किए गए हैं. इसे सबसे मुश्किल सीजन बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस बार एकदम नए फॉर्मेंट में ही शो लौटेगा. वैसे तो रोहित शेट्टी के इस शो को अपना विनर मिल चुका है, लेकिन इसका खुलासा एकदम आखिर में ही होगा, जब रियलिटी शो फाइनल तक पहुंच जाएगा. हाल ही में एक इंटरव्यू में शगुन शर्मा ने खुलासा किया कि- वो दोबारा गौरव खन्ना से कभी नहीं मिलना चाहेंगी. जिसके बाद लोगों ने गौरव खन्ना को बुरी तरह ट्रोल कर दिया है. उनका कहना है कि यह बिग बॉस में भी इसी तरह करते थे.

शगुन शर्मा ने क्या आरोप लगाए हैं?

हाल ही में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने ‘फिल्मीज्ञान’ से बातचीत की. इस दौरान ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करती नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शो में हिस्सा ले रहे दूसरे कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने उन्हें काफी बुली किया है. वो कहती हैं- ”मुझे लगता है कि गौरव खन्ना ही वो इंसान हैं, जिनसे मैं कभी नहीं मिलना चाहूंगी. वो ऐसे थे जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया है. जैसे अगर पांच लोग कोई टास्क करते हैं और उनमें से चार उसे छोड़ देते हैं. तो उन चारों में से वो मुझे सबसे ज्यादा टोकते थे. हमेशा कहते थे यह तो छोड़ देती है, यह कमजोर है और ऐसा मत करो.”

शगुन शर्मा ने कहा कि- ”मुझे लगता है कि रियलिटी स्पेस में आप खुद का एक अलग वर्जन बनाते हैं. इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि वो रियल लाइफ में एकदम वैसे हैं. जैसे उन्होंने वहां बिहेव किया.” अब गौरव खन्ना की लोगों ने क्लास लगा दी है. हर कोई उन्हें और पत्नी आकांक्षा चमोला को टारगेट कर रहा है, जिनके तलाक की हाल ही में जानकारी मिली है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button