July 25, 2026

Shabana Azmi को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर छात्रों से कही ये बड़ी बात

Time Updated: Saturday, July 25, 2026, 19:07 [IST]

Shabana Azmi: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस शबाना आजमी ने पहले ही दिन से NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को खुलकर अपना समर्थन दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं वह दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची थीं और CJP प्रमुख अभिजीत दीपके साथ मिलकर 'संसद चलो' रैली में भी हिस्सा लिया था। अपने बेबाक विचारों और दमदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस शबाना आजमी को लेकर फिलहाल एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस को स्वाइन फ्लू हो गया है।

Shabana Azmi को हुआ स्वाइन फ्लू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शबाना आजमी फिलहाल H1N1 वायरस से संक्रमित हो गई हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अगले दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा। बीमारी के चलते ही वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और छात्र प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पा रही थीं। आपको बता दें कि फिलहाल NEET पेपर लीक मामले में पिछले कई दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बाद अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

Shabana Azmi

स्टूडेंट प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रही थीं शबाना आजमी

वहीं पिछले दिनों शबाना आजमी ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। वह सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार प्रदर्शनकारियों की आवाज को लोगों तक पहुंचा रही थीं।

अपने मैसेज में छात्रों के लिए शबाना आजमी ने क्या लिखा?

-सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने मैसेज में शबाना आजमी ने बताया था कि उनकी इच्छा इस प्रदर्शन में शामिल होने की थी लेकिन H1N1 संक्रमण की वजह से उन्हें घर पर रहना पड़ रहा है। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा कि वह आइसोलेशन में हैं, फिर भी आंदोलन से जुड़े युवाओं के संपर्क में लगातार बनी हुई हैं और उन्हें वहां की हर जानकारी मिल रही है।

-शबाना आजमी ने अपने पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी की एक प्रेरणादायक कविता को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं अपने मैसेज में उन्होंने मुंबई के लोगों और प्रदर्शन में शामिल छात्रों का आभार जताते हुए कहा है कि कई युवा पहली बार किसी आंदोलन का हिस्सा बने हैं और उन्होंने अपनी आवाज की ताकत को महसूस किया है। उन्होंने छात्रों के साहस और उनके समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी हैं और भविष्य में भी खड़ी रहेंगी।

स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव, एक्ट्रेस को 102 डिग्री बुखार

शबाना आजमी की टीम की तरफ से बताया गया है कि उनका स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्हें करीब 102 डिग्री बुखार है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने और कुछ दिनों तक किसी भी सार्वजनिक गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी है।

डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

आपको बता दें कि इससे पहले भी शबाना आजमी लगातार विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रही थीं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को हर अपडेट दे रही थीं। एक प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सेंटर ले जाया गया था। अब हेल्थ में सुधार होने तक वह घर पर रहकर इलाज करा रही हैं और डॉक्टरों की तरफ से उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।