August 30, 2026

आकांक्षा चमोला ने 'Sexuality' पर कहा ये, महिलाओं की जिंदगी पर कही बड़ी बात

Lock Upp 2 कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना से अलगाव और अपनी sexuality (bisexual से asexual) पर खुलासा किया। हाल ही में उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए sexuality आखिरी संघर्ष है।

टीवी एक्ट्रेस और Lock Upp 2 कंटेस्टेंट रह चुकीं आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो में अपनी शादी, पति गौरव खन्ना से अलगाव और अपनी sexuality को लेकर खुलकर बात करने के बाद अब एक्ट्रेस ने महिलाओं की जिंदगी और उनके सामने आने वाले संघर्षों पर अपनी राय रखी है। एक खास बातचीत में आकांक्षा चमोला ने महिलाओं की जिंदगी में मौजूद सामाजिक दबाव और उनकी पहचान से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए sexuality उनकी जिंदगी में आने वाला आखिरी संघर्ष है। उनके इस बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।

'महिलाओं को हर चीज के लिए जज किया जाता है'

आकांक्षा ने महिलाओं की जिंदगी में मौजूद उन सामाजिक मानकों की ओर इशारा किया, जिनकी वजह से उन्हें लगातार अपनी पसंद और फैसलों को लेकर सफाई देनी पड़ती है। उनका कहना था कि महिलाओं की जिंदगी में उनकी पहचान, रिश्ते और sexuality भी समाज के सवालों के घेरे में आ जाते हैं। आकांक्षा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वह खुद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ सार्वजनिक रूप से साझा कर चुकी हैं। Lock Upp 2 में उन्होंने अपनी sexuality को लेकर खुलासा किया था और बताया था कि शादी से पहले वह bisexual थीं।

और पढ़ें - Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की 18 करोड़ फीस, तब्बू से श्रिया सरन ने लिए इतने पैसे

Lock Upp 2 में किया था sexuality को लेकर खुलासा

रियलिटी शो Lock Upp: Sach Ya Sazaa Season 2 में आकांक्षा चमोला ने अपनी जिंदगी का एक बेहद निजी पहलू दर्शकों के सामने रखा था। उन्होंने बताया था कि शादी से पहले वह bisexual थीं और उनके महिलाओं के साथ भी रिश्ते रहे हैं। आकांक्षा ने यह भी कहा था कि उनके पति Gaurav Khanna को उनकी sexuality के बारे में पहले से जानकारी थी और उन्होंने उन्हें स्वीकार किया था। शो के दौरान गौरव खन्ना की एंट्री के बाद भी यह मुद्दा चर्चा में रहा।

शादी के बाद खुद को बताया asexual

शो में आकांक्षा ने यह भी बताया था कि समय के साथ उनकी sexuality को लेकर उनका अनुभव बदला है। उन्होंने खुद को अब asexual बताया था और कहा था कि भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक परिस्थितियां किसी व्यक्ति के अनुभवों को प्रभावित कर सकती हैं। बाद में शो से बाहर आने के बाद तेजस्वी प्रकाश के साथ बातचीत में भी उन्होंने अपने इसी विचार को दोहराया कि sexuality एक phase हो सकती है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई।

और पढ़ें - Mirzapur The Movie प्लॉट का खुलासा, 3 घंटे 17 मिनट की होगी फिल्म, जानें क्या है कहानी

'Sexuality is a phase' वाले बयान पर मचा था बवाल

आकांक्षा के 'sexuality is a phase' वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए। कई लोगों ने उनकी बात का विरोध करते हुए कहा कि sexuality को केवल एक phase कहना सही नहीं है। कुछ यूजर्स ने LGBTQ+ community के संघर्ष का हवाला देते हुए आकांक्षा की बात पर नाराजगी जताई। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि sexuality और किसी व्यक्ति की वर्तमान emotional या relationship situation को एक ही चीज नहीं माना जाना चाहिए।

आकांक्षा ने हालांकि अपनी बात पर सफाई देते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभव का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि कुछ भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक अनुभव किसी व्यक्ति को ऐसी स्थिति तक ले जा सकते हैं, जहां वह किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं रखना चाहता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह भावनात्मक जुड़ाव नहीं चाहता।

Gaurav Khanna से अलगाव भी रहा चर्चा में

आकांक्षा चमोला की पर्सनल लाइफ का एक और बड़ा मुद्दा उनका Gaurav Khanna से separation रहा है। उन्होंने Lock Upp 2 के प्रीमियर में अपनी शादी और अलग रहने की स्थिति को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं। शो में गौरव खन्ना की एंट्री ने भी आकांक्षा की निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल खड़े किए। बाद में आकांक्षा ने कहा कि गौरव की शो में एंट्री के बाद उन्हें कुछ ऐसी बातें पता चलीं, जिन्होंने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित किया।