September 15, 2026

Seva Sankalp Abhiyan: दिल्ली में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 13820 करोड़ो के प्रोजेक्ट्स होंगे शुरू, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान - Haribhoomi

Seva Sankalp Abhiyan: दिल्ली में 'सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सीएम रेखा गुप्ता सरकार 13,820 करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेगी।

Seva Sankalp Abhiyan

दिल्ली में 'सेवा संकल्प अभियान’ के तहत करोड़ों के प्रोजेक्ट होंगे शुरू।

  • Published: 15 Sep 2026, 01:10 PM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 01:12 PM IST

Seva Sankalp Abhiyan: दिल्ली सरकार राजधानी में विकास कार्यों को गति देने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभियान के दौरान अलग-अलग विभागों से जुड़े 13,820 करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सीधे जनता से जुड़ने और अपनी जनसेवा पहलों के साथ-साथ विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना और सरकार तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

अभियान के तहत कौन से प्रोजेक्ट्स शामिल ?

रेखा गुप्ता के मुताबिक, अभियान के तहत विभिन्न विभागों के कई बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं। इनमें IFC के 365 करोड़, पर्यटन विभाग के 77 करोड़, परिवहन विभाग के 33 करोड़, PWD के 2,800 करोड़, ट्रेड एवं टैक्स विभाग के 550 करोड़, पावर विभाग के 1,537 करोड़, फायर विभाग के 30 करोड़ और MCD के 247 करोड़ के विकास कार्य शामिल हैं।  

‘Seva Sankalp Abhiyan’ will give fresh momentum to Delhi’s development.

From 17 September to 17 October, projects worth nearly ₹13,820 crore will be inaugurated and launched across the capital.

-CM Smt. Rekha Gupta#SewaKiKahaani pic.twitter.com/wQorILnZfx

— CMO Delhi (@CMODelhi) September 14, 2026

दिल्ली में विकास और सुशासन को गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समर्पित जनसेवा पहलों के जरिए लोगों की समस्याओं को समझने और विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए दिल्ली में विकास और सुशासन को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और सहयोग दिल्ली की विकास यात्रा को लगातार मजबूती देता रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली ‘विकसित भारत’ के विजन के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती रहेगी।