सितंबर का महीना ओटीटी लवर्स के लिए शानदार रहने वाला है। इस पूरे महीने ओटीटी पर 20 से ज्यादा फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रहीं कौन सी फिल्में और सीरीज?
ओटीटी लवर्स के लिए सितंबर का महीना बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहने वाला है। जियो हॉटस्टार से लेकर प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और जी5 पर 20 से ज्यादा फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस लिस्ट में एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्में और शोज शामिल हैं। आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज।
1. उन्माधम
OTT: सोनी लिव
रिलीज डेट: 4 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: मलयालम भाषा की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।
2. घमासान
OTT: जी5
रिलीज डेट: 11 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: घमासान एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म को तिग्मांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी लीड रोल में नजर आएंगे।
3. ओवर द गार्डन वॉल
OTT: प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 1 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ओवर द गार्डन वॉल कार्टून नेटवर्क बनाई गई एक अमेरिकी एनिमेटेड डार्क फैंटेसी टीवी मिनीसीरीज है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।
4. द लव हाइपोथिसिस
OTT: प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 23 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म इसी नाम की एक किताब की कहानी पर आधारित है।
5. गांधारी
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 3 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: गांधारी एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी।
6. चुंबक
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 10 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सिटकॉम सीरीज है। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी, मानसी पारेख और हेली शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे।
7. द ब्रेडविनर
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 6 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को एरिक एपल ने डायरेक्ट किया है।
8. द टाइम ट्रेवलर्स वाइफ
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 8 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी रोमांटिक साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म में राहेल मैकऐड्म्स, एरिक बाना और आर्लिस हॉवर्ड जैसे कलाकार नजर आए थे।
9. फौदा सीजन 5
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 8 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक साइकोलॉजिकल पॉलिटिक्ल थ्रिलर सीरीज है।
10. स्नीकी पीट
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 9 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है।
11. द परफेक्ट लाइफ
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 10 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सस्पेंस सीरीज है। जब उनमें से ही एक की आग लगने से मौत हो जाती है तो चार परफेक्ट पिक्चर कपल एक दूसरे पर ही शक करने लगते हैं।
12. टर्निंग प्वाइंट: जनरेशन 9/11
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 2 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसमें दिखाया जाएगा कि 9/11 अटैक के पीड़ित परिवार हमले के 25 साल बाद कैसे रह रहे हैं।
13. द जेंटलमैन सीजन 2
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 3 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में आया था।
14.अ माइनक्राफ्ट मूवी
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 4 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एक कॉमेडी- एडवेंचर फिल्म है। ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी।
15. लवसिक
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 2 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक मेक्सिकन नेटफ्लिक्स ओरिजिनल पीरियड ड्रामा है।
16. द हार्ड कॉर्प्स
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 3 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.2 है।
17. जंगल टेल्स विद मोगली
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 12 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये बच्चों के लिए एक एनिमेटेड सीरीज है। इस सीरीज की कहानी मोगली और उसके जंगल के एडवेंचर और दोस्तों के बारे में हैं।
18. अली बाबा और 40 भूत
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 11 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हॉरर कॉमेडी सीरीज है। सीरीज में आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ लीड रोल में नजर आएंगे।
19. बिग बॉस सीजन 20
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 6 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक रियलिटी शो है। सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। शो में आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान नजर सकते हैं।
20. कान्हो बनियो कॉमन मैन
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 2 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक गुजराती कॉमेडी सीरीज है। सीरीज में भगवान कृष्ण इंसानों की समस्याओं को समझने के लिए धरती पर आम इंसान की तरह रहने आते हैं।
21. स्टार वार्स: द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 2 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म को जॉन फेवर्यू ने डायरेक्ट किया है।
22. द कोर्ट
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 4 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: द कोर्ट एक तमिल सीरीज है। ये सीरीज एक पिता और बेटी के बॉन्ड और कोर्ट रूम ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमेगी।
23. प्रिंस ऑफ मॉलीवुड
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 11 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक मलयालम कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी फिरोज के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका एक्टर बनने का सपना है, लेकिन उसके और उसके सपने के बीच एक खतरनाक विलेन खड़ा है।
24. चिकू और बंटी: कुश्ती की जंग
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 13 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये बच्चों के लिए एक एनिमेटेड फिल्म।