मारू बंजारा समाज शिक्षा एवं विकास समिति, पाली के तत्वावधान में रविवार को हिम्मत नगर स्थित समाज भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के 105 छात्
.
SDM बोले- प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देना समाज की जिम्मेदारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत थे, जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह मेहता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित मौजूद रहे। एसडीएम राणावत ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी युवा शक्ति और शिक्षा पर आधारित होती है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मारू बंजारा समाज शिक्षा एवं विकास समिति पाली के तत्वावधान में रविवार को हिम्मत नगर स्थित समाज भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद प्रतिभावान स्टूडेंट।
मोबाइल का सीमित उपयोग करने की दी सलाह
अध्यक्षीय उद्बोधन में महेन्द्र सिंह मेहता ने विद्यार्थियों से मोबाइल का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति समर्पित रहकर ही विद्यार्थी अपने जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का भी हुआ सम्मान
समारोह में ग्राम पंचायत बीझासनी (बिलाड़ा) की सरपंच/प्रशासक रेखा देवी, ग्राम पंचायत गुंदोज के सरपंच/प्रशासक दिनेश बंजारा, ग्राम पंचायत रूपावास के सरपंच सुरेश बंजारा के साथ समाजसेवी एवं भामाशाह किशन बंजारा, एडवोकेट गोविंद बंजारा, श्रवण चौहान और गोविंदराम (बिलाड़ा) का भी सम्मान किया गया।
महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कालिका पेट्रोलियम यूनिट की ओर से छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इन लोगों ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम का संचालन मांगीलाल तंवर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कल्याण पंवार, हरीश भाटी, श्याम पाषाण, विजय सोलंकी, अशोक पलियाल, इंदर पडियार, देव चावड़ा, श्याम राठौड़, नरेश चावड़ा, रोशन पंवार, श्रवण डालिया, कैलाश मूण, रवि राठौड़, दिनेश गौड़, कैलाश पलियाल, मोहन गौड़, अशोक राड़ सहित समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।