August 21, 2026

महेंद्रगढ़ SDM ने नगर पालिका को सौंपे 10 नए डस्टबिन: प्राइवेट कंपनी ने दान किए, गोबर डालने पर काटा जाएगा चालान - Mahendragarh News

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Mahendragarh
  • Mahendragarh News | SDM Yogesh Saini Accepts Dustbins For Swachh Bharat

महेंद्रगढ़18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए। - Dainik Bhaskar

महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए।

महेंद्रगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसडीएम योगेश सैनी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में नगर पालिका को 10 नए डस्टबिन सौंपे। ये डस्टबिन आस्था इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दान किए गए हैं। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी भी मौजूद रहे।

एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि नगर पालिका इन सभी डस्टबिन को शहर के 10 नए चिह्नित स्थानों पर रखेगी। इसका उद्देश्य सड़कों पर गंदगी फैलने से रोकना और नागरिकों को कचरा डस्टबिन में डालने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इन स्थानों पर रखे जाएंगे डस्टबिन

नगर पालिका ने इसके लिए हुड्डा पार्क, बस स्टैंड के सामने, नहर कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, पुरानी रामलीला, जवाहर नगर सरकारी स्कूल के पास, वेंकटेश्वर वाला मंदिर के पास, आजाद कॉलोनी, सब्जी मंडी गेट और सैनी सभा सहित 10 स्थानों का चयन किया है।

ये डस्टबिन सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डालने के लिए दो भागों में विभाजित किए गए हैं, ताकि नागरिक कचरे का उचित निपटान कर सकें। इन डस्टबिन की नियमित सफाई नगर पालिका द्वारा कराई जाएगी।

महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी, नगर पालिका को डस्टबिन सौंपते हुए।

महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी, नगर पालिका को डस्टबिन सौंपते हुए।

डस्टबिन में गोबर डालने पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

एसडीएम ने नागरिकों से शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने और कचरा प्रबंधन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कचरा केवल डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति इन डस्टबिन में पशुओं का गोबर डालता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और चालान भी किया जाएगा।

नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इन डस्टबिन का प्रयोग केवल घर का गीला व सूखा कचरा डालने के लिए करें। एसडीएम ने यह भी बताया कि शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खुले में कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • नारनौल में वनकर्मियों पर JCB चढ़ाने की कोशिश: अवैध खनन पर रोक लगाने पहुंची थी टीम, जान बचाकर भागे कर्मचारी; बाइक क्षतिग्रस्त

    अवैध खनन पर रोक लगाने पहुंची थी टीम, जान बचाकर भागे कर्मचारी; बाइक क्षतिग्रस्त|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नारनौल में पोर्टल पर शौचालय साफ, हकीकत में गंदगी बरकरार: शिकायतकर्ता बोला- 15 अगस्त को दर्ज कराई कंप्लेंट; 18 को दिखाया समाधान

    शिकायतकर्ता बोला- 15 अगस्त को दर्ज कराई कंप्लेंट; 18 को दिखाया समाधान|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'मैं गुंडा हूं' गाने पर ASI के बेटे का VIDEO: युवक को पीटता दिखा, नारनौल में SP से शिकायत, बोला-मुझे किडनैप कर रिकॉर्ड किया था

    युवक को पीटता दिखा, नारनौल में SP से शिकायत, बोला-मुझे किडनैप कर रिकॉर्ड किया था|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नारनौल में IMLH के पहले चरण का रेल यार्ड तैयार: 23 अगस्त को पहली मालगाड़ी पहुंचेगी नांगल चौधरी; CM सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

    0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर