महिंद्रा ने पिछले दिनों अपने लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल (Mahindra Scorpio Lifestyler) को पेश किया है. इस पिकअप ट्रक को लोगों ने काफी पसंद किया है. ऐसा ही कुछ अब रेनो भी लेकर आया है. रेनो डस्टर पर बेस्ड पिकअप ट्रक को कंपनी ने पेश किया है.
हम बात कर रहे हैं नियगारा (Niagara) लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक की, जिसे रेनो ने अनवील किया है. इसका सफर ब्राजील जैसे बाजार में जल्द ही शुरू होगा. ब्राजील में ये पिकअप ट्रक नवंबर 2026 में लॉन्च होगा. जहां ये 4x2 और 4x4 वेरिएंट में लॉन्च होगा. अगले साल यानी 2027 में इस ट्रक का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च हो सकता है.
क्या होगा नियगारा में खास?
रेनो नियगारा में कंपनी के मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है. इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल डस्टर में भी होता है. इसका डिजाइन काफी हद तक रेनो बोरियल एसयूवी से मिलता है. खासकर फ्रंट लुक दोनों गाड़ियों का एक जैसा है. नियगारा में ब्लैक फिनिश ग्रिल, लेयर्ड बंपर ट्रीटमेंट, अंडर बॉडी प्रोटेक्शन और लाइटनिंग सिग्नेचर मिलेगा.
सम्बंधित ख़बरें
इसमें डबल कैब लेआउट मिलेगा. पिकअप ट्रक में अच्छी खासी क्लैडिंग, बॉडी कलर डोर हैंडल, रूफ रेल और 4x4 बैज मिलेगा. फ्रंट में RENAULT लिखा होगा. वहीं टेलगेट पर NIAGARA की ब्रांडिंग मिलेगा. इसमें 17 इंच और 18 इंच के व्हील्स का विकल्प मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Renault Triber Turbo: आ रही सबसे सस्ती 7 सीटर, CNG पर चलेगी... Maruti से होगी टक्कर
नियगारा की लंबाई 4940 एमएम, चौड़ाई 1830 एमएम और ऊंचाई 1720 एमएम की है. इसका व्हीलबेस 2960 एमएम का है. इसमें कार्गो बेड 938 लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है. इसकी पेलोड रेटिंग 654 किलोग्राम और टोइंग कैपेसिटी 710 किलोग्राम की है.
इंजन और पावर
रेनो नियगारा में 1.3 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. पेट्रोल पर ये 156 एचपी की पावर और इथेनॉल पर 160 एचपी की पावर जनरेट करता है. इसमें 270 एनएम का टॉर्क मिलेगा. कंपनी इसके साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 5 लाख से कम कीमत, SUV जैसा लुक, नए अवतार में आ रही Renault Kwid
इस ट्रक का कैबिन काफी हद तक बोरियल से मिलता जुलता होगा. इसमें 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो गूगल बिल्ट-इन के साथ आएगा. गूगल जेमिनी का इंटीग्रेशन मिलेगा, जिससे नौचुरल वॉयस इंटरैक्शन मिलेगा.
इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, रियर सीट बैकरेस्ट और 36 लीटर का स्टोरेज स्पेस रियर सीट पर मिलेगा. इसमें हरमन कर्डन ऑडियो सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा ट्रक में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेक कीप असिस्टेंस, फॉर्वर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग और दूसरे फीचर्स मिलेंगे.
---- समाप्त ----