Scholarship: बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) समेत दूसरे टेक्निकल डिग्री और डिप्लोमा कोर्स कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. ऐसे कैंडिडेट्स ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) की सावंध स्वनाथ स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत कैंडिडेट्स को 2 लाख रुपये तक की स्कॉरलशिप मिलती है. हालांकि ये स्कॉलरशिप प्रत्येक बीटेक व डिप्लोमा कोर्स कर रहे कैंडिडेट्स के लिए नहीं है. इस स्काॅलरशिप के लिए कुछ विशेष श्रेणी के कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं.
आइए, जानते हैं कि AICTE की सावंध स्वनाथ स्कॉलरशिप योजना के लिए कौन सी श्रेणी के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. जानेंगे कि स्कॉलरशिप के लिए कब तक आवेदन किया जा सकता है.
31 अक्टूबर तक करें आवेदन
AICTE ने सावंध स्वनाथ स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल पर जाकर किया जा सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है.
कौन कर सकता है स्कॉलरशिप के लिए आवेदन
AICTE ने बेशक बीटेक व डिप्लोमा कोर्स कर रहे कैंडिडेट्स के लिए ये स्काॅलरशिप शुरू की है, लेकिन इस स्कॉलरशिप के लिए कुछ विशेष श्रेणी के कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि कौन आवेदन कर सकता है.
- जिन कैंडिडेट्स के पैरेंट्स की मौत कोरोना की वजह से हुई हो.
- शहीद सैन्यकर्मियों के बच्चे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- गंभीर जानलेवा बीमारी से जूझ रहे पैरेंटस के बच्चे स्काॅलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- दुर्घटना के कारण 80 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग हो चुके पैरेंट्स के बच्चे आवेदन कर सकते हैं.
- कैंडिडेट्स की वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- कैंडिडेट्स AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा में रेगुलर स्टडी कर रहा होना चाहिए.
- डिग्री-डिप्लोमा कर रहे पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे साल में पढ़ रहे बच्चे आवेदन कर सकते हैं.
2 लाख रुपये स्काॅलरशिप
AICTE सावंध स्वनाथ स्कॉलरशिप योजना के तहत सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 2 लाख रुपये स्काॅलरशिप लेगा. ये स्कॉलरशिप 50 हजार रुपये सालाना दी जाएगी. मसलन, अगर किसी कैंडिडेट्स को 4 साल के कोर्स के लिए स्काॅलरशिप मिलती है तो उसे स्कॉलरशिप के तौर पर 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा. स्कॉलरशिप की ये रकम काॅलेज फीस, कंप्यूटर खरीदने, किताबें और जरूरी साॅफ्टवेयर जैसे एकेडमिक खर्चों के लिए देय होती है.प्रत्येक एकेडमिक सेशन मेंअधिकतम 2,000 स्काॅलरशिप दी जाती हैं. इसमें से 1 हजार स्काॅलरशिप डिग्री कैंडिडेट्स को दी जाती हैं तो वहीं एक हजार स्कॉलरशिप डिप्लोमा स्टूडेंट्स को दी जाती हैं.

मनोज भट्ट
पत्रकारिता में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.
Read More