August 26, 2026

Scan और Payment डन,  भारत में UPI का जलवा देख हैरान हुई विदेशी महिला- Video

भारत आई फ्रांसीसी महिला रोजमर्रा की छोटी खरीदारी में UPI का इस्तेमाल देखकर हैरान हुईं. चाय, स्ट्रीट फूड और ऑटो तक QR कोड से तुरंत भुगतान देखकर उन्होंने भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तारीफ की.

Written By : जेबा परवीन |  Updated at : 26 Aug 2026 08:09 PM (IST)

Preferred Sources

French Woman Amazed By UPI Payments In India From Tea Stalls To Auto Rickshaws Scan और Payment डन,  भारत में UPI का जलवा देख हैरान हुई विदेशी महिला- Video

भारत में UPI देखकर हैरान हुई फ्रांसीसी महिला

Source : ABPLIVE

UPI News: भारत में घूमने आई एक फ्रांसीसी महिला उस वक्त काफी हैरान हुई, जब उसने देखा कि भारत में छोटे से छोटी खरीदारी के लिए भी UPI का इस्तेमाल इतनी आसानी से किया जा रहा है. चाहे वह चाय की दुकान हो या स्ट्रीट फूड की रेहड़ी, कैफे हो या ऑटो रिक्शा, हर जगह QR कोड से पेमेंट का चलन देखकर उसने इसे भारत और फ्रांस के बीच रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा एक खास अंतर बताया. हालांकि, भारत आने से पहले वह UPI के इस्तेमाल के बारे में जानती थीं, लेकिन उन्हें यह बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यहां डिजिटल पेमेंट इतनी आम बात है.

छोटे-छोटे खरीदारी में भी UPI का इस्तेमाल 

फ्रांसीसी महिला ने बताया कि भारत में सड़क किनारे चाय बेचने वाले, स्ट्रीट फूड विक्रेता, छोटी दुकानें, कैफे और ऑटो चालक तक डिजिटल पेमेंट ले रहे हैं. उन्होंने देखा कि महज 20 रुपये की चाय से लेकर छोटे नाश्ते तक का पेमेंट कुछ ही सेकंड में QR कोड स्कैन के जरिए किया जा रहा है. छोटे दुकानों पर भी कैश रखने की जरूरत कम नजर आई. बड़े स्टोर के साथ-साथ मोहल्ले की दुकानों में भी पेमेंट की सुविधा देखने को मिली. 

रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट करें? सोना, FD या Mutual Fund, कौनसा ऑप्शन बेहतर?

फ्रांसीसी महिला को क्यों लगा UPI खास?

पर्यटक महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में भारत के डिजिटल पेमेंट को लेकर अपना अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि भारत आने के बाद UPI का इतना व्यापक इस्तेमाल उनके लिए एक अप्रत्याशित अनुभव था. 

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि फ्रांस से आने के कारण छोटे-छोटे रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाला एक छोटा-सा अंतर उन्हें देखकर उनके मन में यह सवाल आया कि उन्हें भारत में UPI का इतना व्यापक इस्तेमाल होने की उम्मीद नहीं थी. 

भारत में UPI का कितना बड़ा है नेटवर्क?

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साल 2016 में लॉन्च किया था. इसकी मदद से मोबाइल ऐप के जरिए सीधे बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में तुरंत पैसे भेजे जा सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2026 में UPI के जरिए 21.70 अरब से ज्यादा लेनदेन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 28.33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है.

Credit Card से लोग कहां उड़ा रहे हैं सबसे ज्यादा पैसे? चौंका देगा RBI का डेटा

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है.

Read More

Published at : 26 Aug 2026 08:09 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola