August 5, 2026

नालंदा- SBI CSP लूट मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार: लैपटॉप, कैश के साथ दबोचे गए, पूछताछ में बताया- एकंगरसराय में बैंक लूट की थी योजना - Nalanda News

नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर में हुई एसबीआई सीएसपी लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। 1 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे चार हथियारबंद अपराधियों ने पिनीपर निवासी संदीप पटेल द्वारा संचालित सीएसपी में घुसकर हथियार का भय द

.

अपराधियों ने काउंटर से एक बैग लूटा था जिसमें मारफो कंपनी का फिंगरप्रिंट डिवाइस, एसबीआई का चेक बुक, पांच हजार रुपये नकद और एक एचपी कंपनी का लैपटॉप रखा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पल्सर 220 मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए थे।

इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित किया और पीड़ित संदीप पटेल के फर्दब्यान के आधार पर नगरनौसा थाना में कांड दर्ज कर मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया।

आगे की जांच में एसटीएफ और डीआईयू टीम के तकनीकी सहयोग से पुलिस ने घटना में शामिल सभी चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में एसबीआई सीएसपी से लूट के आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में एसबीआई सीएसपी से लूट के आरोपी।

मोबाइल में मिला संदिग्ध वीडियो, ग्रामीण बैंक को लूटने की थी तैयारी

सुरक्षा डीएसपी सह हिलसा के प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई राशि में से 3200 रुपये नकद, लूटा गया एचपी लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त पल्सर 220 मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े व चप्पल बरामद किए हैं।

जांच के दौरान गिरफ्तार अपराधी अकलू कुमार के मोबाइल फोन को खंगालने पर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसके फोन से एक संदिग्ध वीडियो बरामद हुआ, जिसके संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अकलू ने बताया कि ये वीडियो एकंगरसराय थाना अंतर्गत रामभवन स्थित ग्रामीण बैंक का है।

उसने बताया कि साथियों के साथ वहां अगली लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसके लिए उन्होंने बाकायदा रैकी कर बैंक के चारो तरफ का वीडियो बनाया था और उसे अपने साथी निरज कुमार को भेजा था।

गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल

पुलिस ने इस मामले में थरथरी थाना क्षेत्र के भतुविगहा निवासी निरज कुमार, हिलसा के भटविगहा निवासी अकलू कुमार, नूरसराय निवासी सूरज राज और पीताम्बर पुर,पटना फतुहा के निवासी अनिकेत कुमार को गिरफ्तार किया है।

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक (चण्डी) चन्दन कुमार, पुलिस निरीक्षक (हिलसा) चन्द्रभानु, प्रभारी डीआईयू पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार, थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा, सुशील कुमार पासवान,संदीप कुमार सिंह सहित एसटीएफ, डीआईयू और नगरनौसा थाना के सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।