July 17, 2026

SBI ATM में सोता मिला शख्स, एसी की ठंडी हवा के लिए बैंक के एटीएम को बना लिया आशियाना; वीडियो वायरल| Navbharat Live

Updated On: Jul 17, 2026 | 03:17 PM IST

विज्ञापन

सार

SBI ATM Viral Video : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एसबीआई के एटीएम के अंदर एक शख्स के आराम से सोने का वीडियो वायरल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए उसने एसी वाले एटीएम को ही अपना ठिकाना बना लिया।

A video of a man sleeping inside an SBI ATM in Uttar Pradesh's Mau has gone viral on social media.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Man Sleeping in ATM : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक एटीएम के अंदर एक शख्स आराम से सोता हुआ नजर आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मऊ जिले की भीटी स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम का है।

वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी भी जता रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि तेज गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए शख्स ने एसी वाले एटीएम को ही अपना अस्थायी आशियाना बना लिया। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उमस भरी गर्मी से बचने के लिए एक शख्स SBI (भारतीय स्टेट बैंक) के ATM केबिन को ही आशियाना बना लिया। गर्मी ज्यादा थी, घर में AC था नहीं लिहाजा भाई साहब लेट लिए ATM के वातानुकूलित केबिन में। ये तस्वीर यूपी के जिला मऊ की है। pic.twitter.com/18cL5QEmuL — Shahnawaz(News24) (@Shahnawazreport) July 17, 2026

एसबीआई के एटीएम के अंदर सोते दिखा शख्स

वायरल वीडियो एटीएम के बाहर खड़े एक ग्राहक ने रिकॉर्ड किया है, जो पैसे निकालने पहुंचा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बिना किसी बिस्तर या चादर के सीधे एटीएम के फर्श पर गहरी नींद में सो रहा है। उसकी मौजूदगी के कारण दूसरे ग्राहकों को एटीएम का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही थी।

आमतौर पर बैंक के एटीएम में एक समय पर केवल एक ही ग्राहक के प्रवेश की अनुमति होती है, लेकिन यहां मशीन से पैसे निकालने की जगह एक व्यक्ति उसे आराम करने की जगह की तरह इस्तेमाल करता दिखाई दिया। माना जा रहा है कि एटीएम के अंदर चल रहे एयर कंडीशनर की ठंडी हवा के कारण उसने वहीं सोने का फैसला किया होगा।

सम्बंधित ख़बरें

ये खबर भी पढ़ें : बीच पर चिल कर रहे थे लोग, तभी सिर के ऊपर से गुजरा फाइटर जेट; तेज हवा में उड़ गए टेंट और छतरियां

लोगों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बैंक प्रबंधन या स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई की है या नहीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह भीषण गर्मी में मजबूरी का नतीजा हो सकता है, जबकि कई लोगों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि एटीएम सार्वजनिक सुविधा है और इसका इस तरह इस्तेमाल करना गलत है, क्योंकि इससे दूसरे ग्राहकों को परेशानी होती है। फिलहाल यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp