July 11, 2026

Sawan Dreams: शिवलिंग, नाग और... सावन के समय सपने में इन चीजों का दिखना होता है भाग्य के जागने का संकेत!

Sawan Dreams: शिवलिंग, नाग और... सावन के समय सपने में इन चीजों का दिखना होता है भाग्य के जागने का संकेत!

सावन के शुभ सपनेImage Credit source: PTI

Lord Shiva Dreams in Sawan: सावन के महीने को शास्त्रों में बहुत विशेष बताया गया है. ये माह देवों के देव महादेव को समर्पित किया गया है. सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस माह में कांवड़ में जलभर शिव जी के जलाभिषेक की परंपरा है. सावन में जलाभिषेक का विशेष महत्व है. इस माह में जलाभिषेक करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है. इस माह का समापन 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ होगा. सावन के दौरान सपने में भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों का दिखाई देना बहुत शुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, ऐसे सपने जीवन में सकारात्मक बदलाव और महादेव की कृपा का संकेत देते हैं.

सावन में विशेष माने जाते हैं सपने

शिवलिंग: सावन के दौरान सपने में किसी को शिवलिंग का नजर आता है, तो ये शुभता का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है. मान्यता है सपने में अगर शिवलिंग दिखाई दे तो आने वाले समय में जीवन की समस्याएं कम हो सकती हैं. सावन में शिवलिंग का दिखना नौकरी, कारोबार और अन्य कार्यों में सफलता मिलने का भी संकेत माना जाता है.

नाग: सावन माह में अगर किसी को सपने में भगवान शिव का प्रिय नाग दिखाई देता है, तो यह रुके हुए काम पूरे होने, आर्थिक स्थिति में सुधार और महादेव की विशेष कृपा मिलने का इशारा होता है.

नंदी: सावन के दौरान सपने में अगर किसी को भगवान शिव के वाहन नंदी के दर्शन होता है, तो ये बहुत शुभ माना जाता है. ये सपना जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने का संकेत देता है. साथ ही ये सपना इस बात का भी संकेत होता है कि भविष्य में कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

महादेव या शिव मंदिर: सावन में सपने में अगर किसी को भगवान शिव या शिव मंदिर दिखाई देता है, तो ये इस बात का संकेत माना कि मानसिक शांति, मान-सम्मान में वृद्धि और जीवन में सकरात्मक बदलाव हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Laddu Gopal Puja Rules: आषाढ़ में बदल जाते हैं लड्डू गोपाल की सेवा के नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button