July 25, 2026

Sawai Madhopur News: नीट पेपर लीक के विरोध में बौंली में कैंडल मार्च, छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

Sat, 25 Jul 2026 09:34 AM IST

सवाई ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 09:34 AM IST

सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में सवाई माधोपुर के बौंली कस्बे में कांग्रेस ने छात्र न्याय कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन

Sawai Madhopur News: Congress Holds Candle March in Bonli Against NEET Paper Leak, Extends Support to Students

नीट पेपर लीक के विरोध में बौंली में कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में सोमवार देर शाम छात्र न्याय कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा तथा जिला सचिव सिराज खान के नेतृत्व में आयोजित इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन



कैंडल मार्च पुलिस थाना बौंली से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नगर पालिका स्थित अंबेडकर सर्किल पहुंचा। मार्च में शामिल लोग हाथों में तिरंगा और जलती हुई मोमबत्तियां लेकर "नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा दो", "छात्रों पर अत्याचार बंद करो" और "मासूमों की मौतों का हिसाब दो" जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अंबेडकर सर्किल पर शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नीट पेपर लीक प्रकरण से जुड़े आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Sirohi: पेपर लीक पर छात्रों का फूटा गुस्सा! सड़क पर उतरे युवा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि नीट पेपर लीक केवल एक परीक्षा में हुई धांधली नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों और उनके संघर्ष पर चोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी। साथ ही उन्होंने आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.