Samuk Movie: अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'सामुक' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से उनका स्टाइलिश लुक सामने आया है। जानिए फिल्म के बारे में
अक्षय कुमार ने नई फिल्म 'सामुक' का ऐलान किया
- Published: 24 Aug 2026, 07:01 PM IST
- Last Updated: 24 Aug 2026, 07:06 PM IST
Akshay Kumar Samuk Movie: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक बार फिर दर्शकों के लिए खास फिल्म लेकर आ रहे हैं। अक्षय ने अपनी अगली फिल्म 'सामुक' (Samuk) की झलक दिखाई है जिसकी उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जानकारी देते हुए अपना स्टाइलिश लुक शेयर किया जिसके फैंस दीवाने हो गए।
सूट-बूट में अक्षय, नई फिल्म 'सामुक' का किया ऐलान
फिल्म के सेट से सामने आए वीडियो में अक्षय बेहद स्टाइलिश और सधे हुए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनके लुक को देखने के बाद फैंस इसे हॉलीवुड फिल्मों से जोड़कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने किरदार का इंट्रोडक्शन देते हुए लिखा कि यह उनके लिए एक नई शैली, नया किरदार और नई चुनौती है। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार विवान आहूजा है और Samuk की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
New genre. New character. New challenge. 🎬
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 24, 2026
Vivaan Ahuja reporting for duty.#Samuk filming begins today. pic.twitter.com/to5aQRCbEv
सेट से शेयर किए गए वीडियो में अक्षय कुमार सफेद शर्ट, काली पैंट, ब्लैक सूट और टाई में नजर आ रहे हैं। क्लीन-शेव लुक में उनका अंदाज काफी अलग दिखाई दे रहा है।
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट, अक्षय की लुक की तारीफ की
अक्षय के इस नए अवतार ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है। कई यूजर्स ने उनके लुक की तुलना हॉलीवुड के एक्शन स्टार्स से की, जबकि कुछ फैंस ने इसे अभिनेता के पुराने स्टाइलिश किरदारों की याद दिलाने वाला बताया।
एक फैन ने अक्षय के लुक को 'हॉलीवुड लेवल' बताते हुए फिल्म को लेकर अपनी उम्मीदें जाहिर कीं।
सर्वाइवल और एलियन मिथोलॉजी पर आधारित होगी कहानी
Samuk को एक अलग तरह की फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी सर्वाइवल, हॉरर और एलियन मिथोलॉजी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक अक्षय के किरदार या फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
फिल्म में एलियन को सिर्फ विजुअल इफेक्ट्स के जरिए दिखाने के बजाय कहानी में खतरे और सर्वाइवल के पहलू को प्रमुखता देने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स एक ऐसी दुनिया तैयार कर रहे हैं, जहां एक्शन और साइंस-फिक्शन के साथ कहानी में वास्तविक खतरे का एहसास भी हो।
Alien और Predator से जुड़े हॉलीवुड एक्सपर्ट ने तैयार किया एलियन
Samuk में सबसे ज्यादा उत्सुकता इसके एलियन किरदार को लेकर है। फिल्म का मेन क्रिएचर को तैयार करने की जिम्मेदारी हॉलीवुड के मशहूर क्रिएचर इफेक्ट्स स्पेशलिस्ट एलेक गिलिस को दी गई है।
एलेक गिलिस हॉलीवुड की कई चर्चित क्रिएचर फिल्मों पर काम कर चुके हैं। वह Alien और Predator फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी अपनी विशेषज्ञता दिखा चुके हैं। उनकी हालिया चर्चित फिल्मों में Alien: Romulus भी शामिल है।