July 22, 2026

Samsung का सबसे हल्का Galaxy Z Fold 8 लॉन्च: नए डिस्प्ले साइज के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी - samsung galaxy z fold 8 launched with new display design galaxy ai snapdragon 8 elite gen 5 features

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 लॉन्च किया है, जो अब तक का सबसे हल्का फोल्डेबल फोन है। इसमें बेहतर एंटरटेनमेंट और गेमिं ...और पढ़ें

Samsung का सबसे हल्का Galaxy Z Fold 8 लॉन्च: नए डिस्प्ले साइज के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Samsung का सबसे हल्का Galaxy Z Fold 8 लॉन्च: नए डिस्प्ले साइज के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने आज अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो फोल्डेबल फोन में बेहतर एंटरटेनमेंट के साथ-साथ गेमिंग और रीडिंग का शानदार एक्सपीरियंस चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि ये अब तक का सबसे हल्का Galaxy Z Fold है। फोन का वजन सिर्फ 201 ग्राम बताया जा रहा है। चलिए पहले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...

Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy Z Fold8 में फोल्ड होने पर 10:16 कवर डिस्प्ले मिल रही है, जो मैसेजिंग, सोशल मीडिया और ब्राउजिंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस ऑफर करेगी। जबकि फोन को अनफोल्ड करने पर 4:3 प्राइमरी डिस्प्ले मिल रही है, जो वीडियो देखने, गेम खेलने और ई-बुक पढ़ने के लिए ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।

इस डिवाइस को भी पावर देने के लिए स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर ऑफर किया गया है। साथ ही फोन में 4800mAh बैटरी भी मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ये कॉम्बिनेशन लंबे टाइम तक स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी बैकअप दे सकती है।

samsung galaxy z fold

इतना ही नहीं सैमसंग के इस डिवाइस में नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है, जिससे फोन पहले से ज्यादा मजबूत और पतला हो गया है। साथ ही डिस्प्ले की क्रीज भी पहले के मुकाबले काफी कम दिखाई दे रही है। डिवाइस की स्क्रीन 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे ज्यादा तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से दिखाई देगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इस बार Galaxy Z Fold8 में डुअल 50MP कैमरा सिस्टम मिल रहा है। डिवाइस में ड्यूल रिकॉर्डिंग और My FanCam जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं, जिनकी मदद से दोनों तरफ से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है और ऑटो सब्जेक्ट ट्रैकिंग का फीचर भी इस फोन में मिल रहा है।

डिवाइस में Galaxy AI फीचर्स भी मिल रहे हैं जिसकी मदद से यूजर्स बड़े डिस्प्ले पर आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। फोन में Gemini Intelligence, Now Brief और कई AI टूल्स भी मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 कीमत और उपलब्धता

सीरीज के Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है। इसका 12GB + 256GB मॉडल 1,79,999 रुपये, 12GB + 512GB वेरिएंट 1,99,999 रुपये और 16GB + 1TB वेरिएंट 2,39,999 रुपये में मिलेगा। फोन को आप Graphite, Cream और Lavender कलर में खरीद सकेंगे, जबकि Pistachio कलर ऑनलाइन एक्सक्लूसिव मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज और Galaxy Z Flip 8 आज होंगे लॉन्च, लाइव अपडेट्स