
Samsung Galaxy Unpacked 2026 EventImage Credit source: सैमसंग
Samsung का Galaxy Unpacked 2026 इवेंट शुरू हो गया है और सैमसंग इवेंट के दौरान आज नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स (Samsung Z Flip 8, Z Fold 8 और Z Fold 8 Ultra) और नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. सैमसंग इवेंट को आप सैमसंग डॉट कॉम और कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर देख सकते हैं. सैमसंग का ये इवेंट लंदन में हो रहा है और उम्मीद है कि लॉन्च के बाद कंपनी नए डिवाइस की प्री बुकिंग को शुरू करेगी. रिपोर्ट्स की माने तो पहली बार Galaxy Z Fold सीरीज में अल्ट्रा मॉडल की एंट्री हो सकती है, ऐसा होता है या नहीं ये तो कुछ ही देर में इवेंट के दौरान पता चल जाएगा. सैमसंग इवेंट के दौरान नई Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है.
सैमसंग का वाइड फोल्डेबल
इस साल के सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड के दौरान सबसे खास अनाउंसमेंट गैलेक्सी Z फोल्ड 8 होने की उम्मीद है, जो कंपनी का लंबे समय से चर्चा में रहा वाइड-फोल्डेबल हो सकता है. पिछले मॉडल्स में ट्रेडिशनल बुक-स्टाइल फॉर्म फैक्टर को फॉलो किया गया है, इस साल के मॉडल में छोटा और काफी चौड़ा फ्रेम हो सकता है. इसमें 7.6 इंच डायनामिक AMOLED 2X इनर डिस्प्ले, 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और गैलेक्सी के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 चिपसेट हो सकता है.
यहां देखें Galaxy Unpacked 2026 Event Live Streaming
अल्ट्रा मॉडल का कैमरा होगा शानदार
लीक्स से पता चलता है कि Galaxy Z Fold 8 Ultra में कंपनी के नॉन-फोल्डेबल फ्लैगशिप, Galaxy S26 Ultra से कई कैमरा फीचर्स को लिया जा सकता है जिसमें बेहतर इमेज रिजॉल्यूशन और लो-लाइट फोटोग्राफी परफॉर्मेंस शामिल है. केवल इतना ही नहीं, अल्ट्रा मॉडल में कई प्रोफेशनल-ग्रेड वीडियो एडिटिंग फीचर्स भी आ सकते हैं.
फोल्डेबल प्रोडक्शन स्ट्रैटेजी में बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इस साल गैलेक्सी Z फोल्ड 8 की 2.8 मिलियन यूनिट्स बनाएगी, जो गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फ्लिप 8 दोनों के प्रोडक्शन टारगेट से ज्यादा है. सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा की 2 मिलियन यूनिट्स बना सकता है, जबकि गैलेक्सी Z फ्लिप 8 की 1.5 मिलियन यूनिट्स बनाने का टारगेट बना रहा है. ये आंकड़े सैमसंग के ओरिजिनल प्रोडक्शन प्लान से एक बड़ा बदलाव दिखाते हैं, जिसमें खबर है कि गैलेक्सी Z फोल्ड 8 और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा के बीच मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी लगभग बराबर बांटी गई थी.
ये भी पढ़ें- लीज पर मिलेगा iPhone? एक साथ नहीं खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपए

तरुण चड्ढा
स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.
Read More