August 7, 2026

खुल गया राज, लॉन्च से पहले देखें Samsung Galaxy S26 FE का पूरा लुक, सामने आई तस्वीरें

Aug 07, 2026 08:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy S26 FE का डिजाइन सामने आ गया है। यह देखने में काफी हद तक Samsung Galaxy S26 जैसा दिखता है। माना जा रहा है कि इसमें एक्सीनॉस 2500 चिपसेट होगा और यह वन यूआई 9 के साथ एंड्रॉयड 17 पर चलेगा।

samsung galaxy s26 fe

samsung galaxy s26 fe

Samsung अब Galaxy S26 Series में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम Samsung Galaxy S26 FE होगा। हालांकि, इसे आने में अभी कुछ हफ्ते लग सकते हैं, लेकिन एक नए लीक इसकी कुछ डिटेल्स सामने आ गई है। हाल ही में लीक हुई तस्वीरों में Fan Edition स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में दिख रहा है। नई लीक के आधार पर यह कहा जा सकता है कि गैलेक्सी S26 एफई काफी हद तक Samsung Galaxy S26 जैसा दिखता है। माना जा रहा है कि इसमें एक्सीनॉस 2500 चिपसेट होगा और यह वन यूआई 9 के साथ एंड्रॉयड 17 पर चलेगा।

नए लीक में Samsung Galaxy S26 FE का डिजाइन सामने आया

एंड्रॉयडहेडलाइन्स ने गैलेक्सी S26 एफई की आधिकारिक दिखने वाली तस्वीरें (रेंडर) शेयर की हैं, जिनमें ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर के ऑप्शन दिखाए गए हैं। इन कलर्स के नाम क्या होंगे फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन का डिजाइन काफी हद तक इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy S26 जैसा ही है।

samsung galaxy s26 fe

गैलेक्सी S26 के समान, गैलेक्सी S26 एफई में रियर पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर कैमरा ऐरे के चारों ओर थोड़ा उठा हुआ कैमरा बम्प दिखाई देता है। वर्टिकल पॉजीशन में रखे गए रियर कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर हैं और कैमरा मॉड्यूल के ठीक बगल में एलईडी फ्लैश भी है। पिछले गैलेक्सी S25 एफई में बैक पैनल पर अलग-अलग कैमरा रिंग हैं।

Samsung Galaxy S26 FE की खासियत ( लीक के अनुसार)

लीक हुई तस्वीरों में गैलेक्सी S26 एफई का पिछला हिस्सा और फ्रेम फ्लैट दिख रहे हैं। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर राइड साइड दिए गए हैं। डिस्प्ले में पतले बेजल हैं और सेल्फी कैमरे के लिए बीच में होल-पंच कटआउट है। नीचे वाला बेजल बाकी तीनों बेजल के मुकाबले थोड़ा मोटा लग रहा है।

samsung galaxy s26 fe

गैलेक्सी S26 एफई के सितंबर में, शायद IFA 2026 के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में इसे US FCC डेटाबेस पर क्वालकॉम की लोकल नेटवर्किंग चिप और एक्सीनॉस मॉडम के साथ देखा गया था। इसके सैमसंग के अपने एक्सीनॉज 2500 चिपसेट और 12GB RAM के साथ आने की संभावना है। यह Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आ सकता है।

पिछले लीक में दावा किया गया था कि गैलेक्सी S26 एफई में धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटेड बिल्ड होगा। कहा जा रहा है कि इसमें 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।