सैमसंग ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च किया है, जिसमें 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले है। यह सबसे पतला फोल्डेबल फोन है, जिस ...और पढ़ें
-1784726588980_m.webp)
Samsung का 8-इंच डिस्प्ले वाला सबसे पावरफुल फोल्डेबल 5G फोन लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने आज यानी 22 जुलाई को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। इस नई सीरीज के तहत कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 Ultra भी लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस अब तक का सबसे एडवांस और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन है।
इस डिवाइस में 200MP प्राइमरी कैमरा, 8-इंच का बड़ा डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और Galaxy AI के कई नए एडवांस फीचर्स भी मिल रहे हैं। यह डिवाइस उन यूजर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बनाया किया गया है जिन्हें मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन और AI बेस्ड प्रोडक्टिविटी टूल्स की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। चलिए डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स विस्तार से जानते हैं...
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy Z Fold8 Ultra में 8-इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले मिल रहा है, जो एक साथ कई एप्स चलाने और बड़े वर्कस्पेस का एक्सपीरियंस ऑफर करता है। डिवाइस का वजन सिर्फ 215 ग्राम है और अनफोल्ड होने पर तो इसकी मोटाई सिर्फ 4.1mm रह जाती है, जिससे ये कंपनी का सबसे पतला फोल्ड मॉडल भी बन गया है।
इस शानदार फोल्ड फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। बेहतर कूलिंग के लिए फोन में नया Graphite Cooling System भी मिल रहा है, जिससे लंबे टाइम तक गेमिंग और एडिटिंग के दौरान भी फोन स्मूद रन करता है।
इसके अलावा Galaxy AI के साथ फोन में जैमिनी इंटेलिजेंस, Now Brief, Now Nudge और Gemini Notebook जैसे कई कमाल के फीचर्स भी मिल रहे हैं, जो यूजर्स को AI की मदद से अपने काम को और तेजी से पूरा करने में मदद करेंगे।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है, जो HDR सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है, जिससे मैक्रो और वाइड एंगल फोटोग्राफी आसानी से की जा सकती है।
डिवाइस में सैमसंग ने Nightography, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और Cine LUT जैसे फीचर्स भी ऐड किए हैं, जो मोबाइल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी यूजफुल होंगे।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Samsung के Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये रखी गई है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 1,99,999 रुपये, 12GB + 512GB वेरिएंट 2,19,999 रुपये और 16GB + 1TB वेरिएंट 2,59,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Graphite, Cream और Violet Shadow कलर में आएगा, जबकि Green Shadow कलर सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध होगा।