July 29, 2026

Samsung के फोल्डेबल फोन्स का जलवा, 72 घंटे में मिले 2.71 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर

Jul 29, 2026 03:27 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Samsung की नई Galaxy Z Fold8 सीरीज ने भारत में प्री-ऑर्डर का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के 72 घंटे में Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8 के 2.71 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले।

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra Fold8 and Flip8

कंपनी के फोल्डेबल डिवाइसेज को भारतीय मार्केट से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज ने भारत में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 को लॉन्च के महज 72 घंटे के भीतर 2.71 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले हैं। इन स्मार्टफोन्स को भारत में 22 जुलाई 2026 को लॉन्च किया गया था। खास बात यह है कि पिछले साल Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 को इतनी ही संख्या में प्री-ऑर्डर हासिल करने में 15 दिन लगे थे।

Tier 2 शहरों से आए 45 प्रतिशत प्री-ऑर्डर

नई Galaxy Z सीरीज की मांग सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं है। Samsung के मुताबिक, कुल प्री-ऑर्डर में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी Tier 2 शहरों और उससे छोटे शहरों की है। यह भारत के छोटे शहरों में प्रीमियम और फोल्डेबल स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

Samsung Southwest Asia के प्रेसिडेंट और CEO जेबी पार्क ने कहा कि नई Galaxy Z सीरीज को मिली प्रतिक्रिया भारत में इनोवेटिव टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग को दर्शाती है। कंपनी के मुताबिक, ये डिवाइस Made in India हैं और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश में मौजूद Samsung की रिसर्च और डिवेलपमेंट क्षमताओं का भी इस्तेमाल किया गया है।

Galaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra में क्या खास?

Galaxy Z Fold8 को मल्टीटास्किंग और कंटेंट कंजम्पशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 10:16 कवर डिस्प्ले और 4:3 मेन डिस्प्ले मिलता है। फोन का वजन 201 ग्राम है और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर के साथ 4800mAh बैटरी दी गई है। इसमें डुअल 50MP कैमरा और Dual Recording जैसे फीचर्स भी हैं।

वहीं, Galaxy Z Fold8 Ultra में 8 इंच का मेन डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 5000mAh बैटरी मिलती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और बेहतर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

Galaxy Z Flip8 में AI का फोकस

Galaxy Z Flip8 को कॉम्पैक्ट डिजाइन और AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसका नया FlexWindow फोन को खोले बिना कई जरूरी जानकारी और फीचर्स एक्सेस करने का विकल्प देता है। इसमें 50MP कैमरा, ProVisual Engine और Flex Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं।

नई Galaxy Z सीरीज में Now Brief, Now Nudge, Gemini Intelligence और Gemini Notebook जैसे Galaxy AI फीचर्स भी दिए गए हैं। Samsung Knox के जरिए कंपनी ने AI इस्तेमाल के दौरान प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर भी फोकस किया है।

भारत में इतनी है फोन्स की कीमत

भारत में Galaxy Z Fold8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये, Galaxy Z Fold8 की 1,79,999 रुपये और Galaxy Z Flip8 की 1,24,999 रुपये है। तीनों मॉडल 30 महीने के 0-डाउन पेमेंट और नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ उपलब्ध हैं। साथ ही इनपर चुनिंदा ऑफर्स का फायदा भी दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें