July 11, 2026

Samrat Choudhary Helicopter: आसमान में 4 मिनट तक फंसा रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, थम गईं सांसें!

Time Published: Saturday, July 11, 2026, 19:57 [IST]

Samrat Choudhary Helicopter Incident: बिहार के हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के हेलिकॉप्टर ने उस समय सभी की धड़कनें बढ़ा दीं, जब उड़ान भरने के बाद वह करीब 150 फीट की ऊंचाई पर लगभग चार मिनट तक एक ही स्थान पर हवा में मंडराता रहा। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि बाद में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। जानकारी के अनुसार, रूट क्लीयरेंस की पुष्टि नहीं होने के कारण हेलिकॉप्टर को कुछ देर तक होल्डिंग पैटर्न में रखा गया। अनुमति मिलते ही हेलिकॉप्टर सुरक्षित तरीके से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गया। वहीं अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Samrat Choudhary Helicopter Incident

150 फीट की ऊंचाई पर चार मिनट तक मंडराता रहा हेलिकॉप्टर

पेपरलेस निबंध कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी हेलिकॉप्टर से रवाना हुए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, हेलिकॉप्टर ने उड़ान तो भर ली, लेकिन करीब 150 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आगे बढ़ने के बजाय लगभग चार मिनट तक हवा में मंडराता रहा। इस दौरान उसने दिशा भी बदली और कुछ समय के लिए हेलीपैड की ओर लौटता हुआ दिखाई दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई।

ये भी पढ़ें: Bihar News: नाबालिग की जबरन भर दी थी मांग, अब कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा जो बन गया देश के लिए मिसाल

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, हेलीपैड के आसपास खाली कराया गया क्षेत्र

हेलिकॉप्टर के लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में हलचल मच गई। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। एहतियात के तौर पर हेलीपैड के आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर कर दिया गया। करीब चार मिनट बाद हेलिकॉप्टर ने सामान्य उड़ान भरी और सभी ने राहत की सांस ली।

रूट क्लीयरेंस में देरी बनी वजह, फिर सामान्य हुई उड़ान

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर के हवा में मंडराने की वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि रूट लाइन की पुष्टि और एयर क्लीयरेंस में हुई देरी थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पायलट ने आगे बढ़ने के बजाय हेलिकॉप्टर को होल्डिंग पोजिशन में रखा। जैसे ही संबंधित एजेंसियों से रूट क्लीयरेंस मिला, हेलिकॉप्टर ने अपनी उड़ान जारी रखी और निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

ये भी पढ़ें: अब हर महीने 10 तारीख तक सीधे खाते में आएगें पेंशन के पैसे, बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला हाजीपुर दौरा था। उनके स्वागत के लिए एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की थी। मुख्यमंत्री ने जिला निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंध व्यवस्था का उद्घाटन किया और प्रशासनिक सेवाओं में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी, तेज और आम लोगों के लिए सुविधाजनक बनेंगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।