September 12, 2026

Salman Khan की 'मातृभूमि' पर आया बड़ा अपडेट: रिलीज डेट को लेकर संशय खत्म, मेकर्स ने दी यह जानकारी

Salman Khan की 'मातृभूमि' पर आया बड़ा अपडेट: रिलीज डेट को लेकर संशय खत्म, मेकर्स ने दी यह जानकारी

सलमान खान के फैंस लंबे समय से उनकी अगली देशभक्ति फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा काफी पहले की जा चुकी है। फिल्म के पोस्टर सामने आने के साथ ही इसके गानों को भी रिलीज किया जा चुका है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बना हुआ है।

लंबे समय तक रिलीज को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने और फिल्म के बड़े हिस्से के री-शूट की खबरों के बाद ऐसी चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं कि कहीं सलमान खान की यह फिल्म ठंडे बस्ते में तो नहीं चली गई। हालांकि, अब फिल्म को लेकर एक ऐसी अपडेट सामने आई है, जिससे सलमान के फैंस की उम्मीदें फिर बढ़ गई हैं।

लगभग तैयार है सलमान खान की 'मातृभूमि'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिल्म के री-शूट के बाद फिलहाल कुछ VFX का काम बाकी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं और दर्शकों को सलमान खान का एक अलग अंदाज देखने को मिल सकता है। फिल्म के VFX पूरे होने के बाद इसे सेंसर बोर्ड समेत संबंधित विभागों के सामने पेश किया जाएगा।

इसके बाद फिल्म को लेकर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने पर मेकर्स रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं। यानी अब फैंस को फिल्म की तारीख के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ सकता।

2027 में सलमान खान की कई बड़ी फिल्में

सलमान खान के लिए साल 2027 काफी व्यस्त रहने वाला है। 'मातृभूमि' के अलावा उनके पास अपूर्व लाखिया की फिल्म है, जबकि दूसरी ओर वह वामशी पेडिपल्ली की 'मॉन्स्टर' में भी नजर आएंगे।

'मॉन्स्टर' में सलमान खान की जोड़ी साउथ स्टार नयनतारा के साथ दिखाई देगी। वहीं 'मातृभूमि' में वह अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

इसके अलावा सलमान खान के पास एक सुपरहीरो फिल्म भी बताई जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में अभिनेता के फैंस को एक के बाद एक कई बड़े प्रोजेक्ट देखने को मिल सकते हैं।

फिलहाल सलमान खान टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 'मातृभूमि' की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा होने के बाद मेकर्स इसकी आधिकारिक रिलीज डेट कब घोषित करते हैं।

Share this story